CG POlitics: वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 19 महिला विधायक हैं। बता दें कि राज्य गठन के बाद अब तक हुए विधानसभा चुनाव को मिलाकर 63 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं।
CG POlitics: देशभर में इन दिनों नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा है। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा नेतृत्व प्रदान के लिए यह अधिनियम लाया जा रहा है। इस अधिनियम से महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण लागू होने से महिला विधायकों की संख्या 45 हो जाएगी। हालांकि परिसीमन के बाद सीटों की संख्या भी 90 से 135 हो जाएंगी। अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 19 महिला विधायक हैं। बता दें कि राज्य गठन के बाद अब तक हुए विधानसभा चुनाव को मिलाकर 63 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के गठन (2000) के बाद से महिला विधायकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रथम विधानसभा (2000-2003): छत्तीसगढ़ गठन के समय केवल 6 महिला विधायक थीं। दूसरी विधानसभा (2003): संख्या बढ़कर 6 हुई। तीसरी विधानसभा (2008): इस चुनाव में 12 महिलाएं निर्वाचित हुईं। चौथी विधानसभा (2013): महिला विधायकों की संख्या 10 रही। पांचवीं विधानसभा (2018): शुरुआत में 13 महिलाएं चुनी गईं, जो उपचुनावों के बाद बढ़कर 16 हो गईं, जो उस समय का रेकॉर्ड था। छठवीं विधानसभा (2023): अब तक की सर्वाधिक 19 महिला विधायक हैं।
चंद्रपुर से रानी रत्नमाला, कांकेर से श्यामा ध्रुव, केशकाल से फूलोदेवी नेताम, चित्रकोट से प्रतिभा शाह, खैरथा से प्रतिमा चंद्राकर, डोंगरगांव से गीता देवी सिंह।
प्रेमनगर से रेणुका सिंह, सारंगढ़ से कामदा जोल्हे, कोटा से रेणु जोगी, सिहावा से पिंकी शिवराज शाह, कोंडागांव से लता उसेंडी, गुंडरदेही से रमशीला साहू।
प्रेमनगर से रेणुका सिंह, भटगांव से रजनी रविशंकर त्रिपाठी, सारंगढ़ से पदमा घनश्याम मनहर, कोटा से रेणु जोगी, सक्ति से सरोजा मनहरण राठौर, बलौदाबाजार से लक्ष्मी बघेल, सिहावा से अंबिका मरकाम, संजारी बालोद से कुमारी मदन साहू, डौंडीलोहारा से नीलिमा सिंह टेकाम, दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर, कांकेर से सुमित्रा मारकाेले, काेंडागांव से लता उसेंडी।
भरतपुर सोनहट से चंपा देवी पावले, लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया, सारंगढ़ से केराबाई मनहर, कोटा से रेणु जोगी, बसना से रुपकुमारी चौधरी, डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया, डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, दुर्ग ग्रामीण से रमशीला साहू, माेहला-मानुपर से तेज कुंवर गोवर्धन नेताम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा।
बैंकुठपुर से अंबिका सिंह देव, सारंगढ़ से उत्तरी गनपत जांगड़े, कोटा से रेणुजोगी, तखतपुर से डॉ. रश्मि आशिष सिंह, पामगढ़ से इंदू बंजारे, कसडोल से शकुंतला साहू, धरसींवा से अनिता योगेंद्र शर्मा, सिहावा से डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, धमतरी से रंजना साहू, संजारी बालोद से संगीता सिन्हा, डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया, पंडरिया से ममता चंद्राकर, खैरागढ़ से यशोदा नीलाम्बर वर्मा, खुज्जी से छन्नी साहू, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा।
भरतपुर-सोनहट रेणुका सिंह, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर से रायमुनी भगत, पत्थलगांव से गोमती साय, लैलूंगा से विद्यावती सिदार, सारंगढ से उत्तरी गनपत जांगडे, पामगढ़ से शेषराज हरवंश, सराईपाली से चातुरी नंद, बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे, सिहावा से अंबिका मरकाम, संजारी बालोद से संगीता सिन्हा, डौंडीलोहारा से अनिला भेडि़या, पंडरिया से भावना बोहरा, खैरागढ़ यशोदा निलाम्बर वर्मा, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मण्डावी, कोन्डागांव से लता उसेंडी।