रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस : बढ़ते विकास में पीछे रह गई है प्रकृति की सुरक्षा

निर्माण हमें विकास शील देश की ओर तो बढ़ा रहे है लेकिन प्रकृति को पीछे छोड़ते जा रहे है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2018
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस : बढ़ते विकास में पीछे रह गई है प्रकृति की सुरक्षा

रायपुर . आज पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा हैं। बढ़ते विकास में लोग अपने पर्यावरण को भूलते ही जा रहे है। घर, सड़क या निर्माण कार्यों के लिए पेड़ काटे जा रहे है, खेती की जमीनों पर लगातार बड़ी - बड़ी बिल्डिंग बनाए जा रहे है। ये निर्माण हमें विकासशील देश की ओर तो बढ़ा रहे है लेकिन प्रकृति को पीछे छोड़ते जा रहे है।

बीते कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों ने शामिल रहा था। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण रायगढ़ में तापमान 2 डिग्री बढ़ा है।

पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाए, कैसे इसे बेहतर बनाया जाए ??? अक्सर ऐसे सवाल सुनने को मिलते है। पर्यावरण हमारा है तो हमे ही इसकी रक्षा करनी होगी। इसके लिए हमे सरकारी नीतियों की आलोचना करने के बजाए उस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। इसके लिए एक एक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए।

Published on:
05 Jun 2018 03:27 pm