रायपुर

World Ocean Day: रायपुर के बीच लवर्स… बताया क्यों पसंद है पुरी, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

Chhattisgarh News: आज विश्व महासागर दिवस है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में एक भी समुद्री सीमा नहीं है लेकिन पुरी सबसे नजदीक है। शायद यही वजह है कि राजधानीवासी वहां जाना पसंद करते हैं।

3 min read
Jun 08, 2023

World Ocean Day: रायपुर। आज विश्व महासागर दिवस है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में एक भी समुद्री सीमा नहीं है लेकिन पुरी सबसे नजदीक है। शायद यही वजह है कि राजधानीवासी वहां जाना पसंद करते हैं। रायपुर से होकर दुर्ग पुरी, अहमदाबाद पुरी, सूरत पुरी, जोधपुरी एक्सप्रेस गुजरती हैं। इसमें छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों से हजारों लोग पुरी जाते हैं। राज्य में कई मनोहारी झरने हैं जहां लोग टाइम स्पेंड करते हैं लेकिन बहुत कम वाटरफॉल हैं जो सालभर चलते हैं। आज हमने कई बीच लवर्स से बात की और उनके संस्मरण जाने। जगह की कमी के चलते कुछ के वीडियो और फोटो डिजिटल में पोस्ट कर रहे हैं।

मन की उलझनों का मिलता है जवाब

मैं कन्याकुमारी, केरल, विशाखापटनम और पुरी के बीच घूम चुकी हूं। सागर की लहरें मन में एक अलग ही ऊर्जा का अहसास दिलाती हैं। समुद्र में चल रहा शोर मन में चल रहीं कई उलझनों का जवाब दे देता है। मुझे बहुत ही शांति का अनुभव देता है।

- प्रीति सतपथी, शिक्षाविद्

लहरों का साथ यादगार

अब तक मैं पुरी, विशाखापट्टनम, गोवा, मरीन बीच चेन्नई, गुजरात, ड्यू, पांडिचेरी घूम चुकी हूं। सबसे से अच्छा ड्यू का समंदर लगा , वहां पर एक जहाज भी है जिसका उपयोग विश्व युद्ध में हुआ है। नीला पानी बहुत ज्यादा अट्रैक्ट किया। वहीं पास में शिवलिंग था जहां पर समंदर के लहरें शिवजी को नहलाते हुए वापस होके फिर से पूरी वेग से लहरों का आना रोमांचित कर रहा था।

-गीता शर्मा, लेखिका

सनसेट देखता हूं

मैं अब तक गोवा, मुंबई, पुरी, विजाग, द्वारिका, सोमनाथ, चेन्नई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और त्रिवेंद्रम घूूम चुका हूं। देखने में सबसे अच्छा गोवा है पर लहरों का असली मजा पूरी में है। केमल एंड हॉर्स राइडिंग के साथ ही बीच के किनारे बैठकर सनसेट देखने का अलग ही मजा है।

-विजय शर्मा, एकाउंटेंट

केमल राइड पसंद

समुद्री किनारों से मुझे बहुत लगाव है। मैं अब तक केरल, पांडिचेरी, मुंबई और विजाग जा चुकी हूं। इसमें गोवा और पांडिचेरी ज्यादा अच्छा लगा। पुरी बीच में केमल राइड का मजा, जुहू में आइस्क्रीम, गोवा में शाम को खाने का मजा। इसके अलावा समुद्री किनारों की दुनिया ही अलग होती है।

-साक्षी जोशी, होम बेकर

बोटिंग का लुफ्त

मैंने वाइजक घूमा है। यहां की खासियत है कि बहुत सारी बीच हैं। इनमें सबसे अच्छी रशीकोंडा है। यहां मैंने फैमिली के साथ बोटिंग का मजा लिया। आप जाएं तो वाटर बोतल और वाटर प्रूफ बैग जरूर साथ रखें। ऐसे मौके पर शूज भीग जाएंगे इसलिए स्लीपर ही पहनें। हैट कैरी करें और आनंद लें।

-लीजा चौहान, क्रॉफ्ट मेकर

रीफ्रेश हो जाते हैं

वैसे तो मैं कई बीच घूम चुका हूं। सबसे ज्यादा पुरी गया हूं क्योंकि यह सबसे पास पड़ता है। मुझे कोंकण सबसे अच्छा लगा। यहां एक अलग तरह का सुकून है। मेरी वाइफ निधि की भी फेवरेट बीच कोंकण बहुत पसंद है। जब आप किसी समुद्री किनारे जाते हैं तो रीफ्रेश होकर लौटते हैं।

संदीप टिकरिहा, ऑफिसर

Published on:
08 Jun 2023 04:56 pm
Also Read
View All