रायपुर

कोरोनाकाल में पत्रकारिता की चुनौती, प्रेस करता है एंटीडोट का काम

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस छत्तीसगढ़ पहला राज्य जहां पत्रकारों को सुरक्षा देने कानून बनाने की पहल
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2020, 10:01 PM IST
कोरोनाकाल में पत्रकारिता की चुनौती, प्रेस करता है एंटीडोट का काम
कोरोनाकाल में पत्रकारिता की चुनौती, प्रेस करता है एंटीडोट का काम

रायपुर. कोरोनाकाल में पत्रकारिता बड़ी चुनौती के रूप में सामने है। ऐसे में मीडिया का दायित्व बहुत अधिक हो जाता है, जब पूरा विश्व कोरोना महामारी जैसे संकट से उबरने की कोशिश में लगा हो। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) पर इस बार संयुक्त राष्ट्र (UN) की थीम है- पत्रकारिता बिना भय और पक्षपात के (Journalism without Fear or Favour)।

यूएन के महासचिव (UN General Secretary) एंटोनियो गुटेरेस के मुताबिक कोरोना (Covid- 19) महामारी फैलने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी हानिकारक सलाह और गलत सूचनाओं के रूप में दूसरी महामारी ने जन्म लिया है। ऐसे में प्रेस एंटीडोट (antidote) का काम करता है, जिसका आधार है सत्यापित, वैज्ञानिक व तथ्य-आधारित समाचार और विश्लेषण।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) भूपेश बघेल ने कहा कि पूरी दुनिया में पत्रकारिता के सम्मान और स्वतंत्रता के साथ सुरक्षा की सुनिश्चिता के उद्देश्य से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाया जाता है। भारत जैसे विकासशील देश में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी अधिक है।
सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की पहल की है। छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम-2019 बनाकर प्रदेश में मीडिया प्रतिनिधियों की सहायता के लिए कई कल्याणकारी नियम लागू किए गए हैं। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संकल्पित है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने ट्वीट कर कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की वाणी को सरकार तक पहुंचा कर सभी के विकास को प्राथमिकता देने वाले आप सभी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं।
इसे भी पढ़ें...रायपुर कलेक्टर रहे अजय तिर्की को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव का जिम्मा

Published on: