रायपुर

चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान

Chaturmas Puja 2023 : श्री रावतपुरा सरकार आश्रम रायपुर में चातुर्मास व्रत संकल्प के अंतर्गत विभिन्न अनुष्ठानों का दौर जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2023, 10:37 AM IST
चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान
चातुर्मास व्रत संकल्प में भगवान सूर्य की पूजा, श्रद्धालुओं ने सहस्त्र नाम से अर्चन कर किया अनुष्ठान

रायपुर। Chaturmas Puja 2023 : श्री रावतपुरा सरकार आश्रम रायपुर में चातुर्मास व्रत संकल्प के अंतर्गत विभिन्न अनुष्ठानों का दौर जारी है। सबसे पहले प्रात: प्रार्थना सभा, गुरु वंदना एवं गुरु पादुका पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान सूर्य नारायण का अर्चन किया गया।

भगवान सूर्यदेव के एक सहस्त्र नामों के साथ विभिन्न दिव्य सामग्रियों से अर्चन कर संत रविशंकर महाराज के सानिध्य में लोक कल्याण की प्रार्थना की गई। संत ने कहा कि हमारी संस्कृति शाश्वत है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हमारे शास्त्रों द्वारा प्रदत्त व्यवस्थाएं हैं। जो हमें जीवन प्रदान करते हुए दैनिक दिनचर्या में हमारा पथ प्रशस्त करती हैं। इसलिए हम शास्त्रों के अनुरूप ईश्वर के रूप में पूजते हैं और इसी का परिणाम हैं कि सनातन धर्म भूमंडल के सबसे प्राचीन विधान के रूप में आज भी विद्यमान है।

Published on: