रायपुर

CG PSC 2021परीक्षा को रद्द करने की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल से की भ्रष्टाचार व गड़बड़ी की शिकायत

Raipur News: भाजयुमो कार्यकर्ता सीजी पीएससी 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिले।
less than 1 minute read
Jun 14, 2023
Demand for cancellation of CG PSC 2021 exam, BJYM complains to Governor about corruption and disturbances
भाजयुमो ने राज्यपाल से की भ्रष्टाचार व गड़बड़ी की शिकायत

Chhattisgarh News: रायपुर। भाजयुमो कार्यकर्ता सीजी पीएससी 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिले। भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राज्यपाल से इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। पूरे परीक्षा परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द कराकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (Psc Controversy) गुंजन प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री शांतनु शुक्ला, राहुल राव व अन्य मौजूद थे।

ये प्रमुख मांग

- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा कराई जाए।

- परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

- आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए।

- आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक (Psc Controversy) को भी तत्काल निलंबित कर उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज से जांच कराई जाए।

Published on:
14 Jun 2023 02:42 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप