रायपुर

विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में दीक्षांत समारोह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जाकिर हुसैन को प्रदान की मानद उपाधि उस्ताद जाकिर हुसैन बोले- हर व्यक्ति आखिरी सांस तक सीखता रहता है
less than 1 minute read
विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित
विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

शराब कारोबारी के 9 ठिकानों पर पकड़ा 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा
[typography_font:18pt]हमेशा सीखने की ललक रखें : जाकिर हुसैन
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ( Indira Kala Sangeet Vishwavidyalaya) में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में उस्ताद जाकिर हुसैन ने कहा कि इस सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। मेरे पिता उस्ताद अल्ला रखा (Ustad Alla Rakha) ने मुझे सिखाया कि हमेशा अपने भीतर शिष्य की प्रवृत्ति रखना, सीखने की ललक रखना और मैं हमेशा उनकी यह बात सूक्त वाक्य के रूप में रखता हूँ। जाकिर हुसैन ने कहा कि दुनिया में आने पर कोई भी व्यक्ति पहली सांस से लेकर आखिरी सांस तक हर क्षण सीखता रहता है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]अहिंसा, प्रेम और सामाजिक सद्भावना का दिखाया मार्ग
[typography_font:18pt]छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय लोक चेतना, शास्त्रीय संगीत और ललित कलाओं का सुंदर समन्वय है। अपनी लोक चेतना के साथ शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का यह यशस्वी उपक्रम छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को ललित कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करता है। राज्यपाल ने कहा कि हम स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर एवं रानी पद्मावती देवी के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने ललित कला के प्रति समर्पित यह संस्थान हमें सौगात के रूप में दिया।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]हैदराबाद गैंगरेप मर्डर के बाद उठाया ये बड़ा कदम
[typography_font:18pt]कला हमें देती हैं ताकत
मुख्य अतिथि सीसीआरटी (CCRT) नई दिल्ली (new delhi) के निदेशक ऋषि वशिष्ठ ने कहा कि कलाएं हमें ताकत देती हैं हम अपने शर्तों पर जीवन जी सकें। हममें दृढ़ता और विश्वास पैदा करती हैं। कला हमारे जीवन के अंधकार को दूर करती हैं और जीवन के असल मूल्य सिखाती है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी के वाट्सऐप की जासूसी को लेकर बड़ा हमला
[typography_font:18pt]संगीत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (IKSV) खैरागढ़ (Khairagarh) की कुलपति सुश्री मांडवी सिंह ने कहा कि 1953 में महाराज वीरेंद्र बहादुर (virendra bahadur) एवं रानी पद्मावती देवी (Padmavati) ने इस संस्थान का पौधा बोया था। आज उनकी दूरदर्शिता से यह संस्थान संगीत एवं ललित कला को सहेजने, संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा, दुर्ग संभागायुक्त दिलीप वासनीकर तथा विद्यार्थी और परिजन उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर . विश्व विख्यात तबला वादक (Tabla Player) उस्ताद जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पद्मभूषण से अलंकृत उस्ताद जाकिर हुसैन को मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि से सम्मानित (honored) किया।
इसे भी पढ़ें...पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी नई हैल्थ स्कीम

Published on:
17 Dec 2019 09:14 pm