रायसेन

MP में ‘लव मैरिज’ के बदले बुजुर्ग को पिलाई पेशाब, वायरल की वीडियो, 6 गिरफ्तार

mp news: मध्य प्रदेश के प्रेम विवाद के बदले बुर्जुग को पेशाब पिलाकर उसकी वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Apr 24, 2026
6 arrested for Elderly Man Forced to Drink Urine case (Patrika.com)

mp news: बेटे के प्रेम विवाह के बदले एक बुजुर्ग को रायसेन से राजगढ़ ले जाकर मलमूत्र पिलाया गया। मूत्र पिलाते हुए वीडियो बनाया गया। वह वायरल हुआ तो पीड़ितों ने डीपीजी भोपाल की शरण ली। गुरुवार को पत्रिका ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो तीन जिलों राजगढ़, रायसेन और विदिशा की पुलिस हरकत में आई।

गुरुवार को राजगढ़ पुलिस की टीम विदिशा और रायसेन पहुंची। दोनों अलग-अलग टीमों ने रायसेन में अलग-अलग जगह से छह आरोपियों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग को कार में बैठाकर आरोपी राजगढ़ ले गए थे। इसके बाद देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के राजगढ़ रोड स्थित बामलाबे जोड़ के पास ले जाकर मलमूत्र पिलाया था। मामला काफी दिनों तक दबा रहा। पीड़ित विदिशा और रायसेन पुलिस थानों में शिकायतें करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब जब मामला डीजीपी के समक्ष पहुंचा तो तफ्तीश शुरू हुई। इस आधार पर राजगढ़ पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को दबोचने निकली।

ये भी पढ़ें

MP में बनेगी 21 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क, खाटू श्याम मंदिर की राह होगी आसान

यह है पूरा मामला

रायसेन के खरवई निवासी बिहारीलाल के पुत्र नारायण ने 27 मार्च को विदिशा जिले के शमशाबाद के तलैया निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों विदिशा में रहने लगे थे। आरोप है कि यह रिश्ता शमशाबाद के सरपंच घासीलाल को नागवार गुजरा। 29 मार्च को सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर विदिशा से बेटे-बहू का अपहरण कर लिया। आरोप हैं कि रसूख के दम पर सरपंच ने बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवा दिया और बहू को गायब कर दिया।

रायसेन-विदिशा के गांवों से छह आरोपी दबोचे, मामला दर्ज

डीजीपी के निर्देश के बाद राजगढ़ एसपी ने राजगढ़ से पुलिस की दो टीमें भेजी। दोनों टीमो ने रायसेन और विदिशा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से छह आरोपी सहित घटना में उपयोग ली गई कार भी जब्त कर ली। पुलिस टीम ने तीन आरोपी रायसेन के सलामतपुर थाना क्षेत्र से और तीन अन्य विदिशा से पकड़े हैं। मामले में बिहारीलाल की शिकायत पर वीरेंद्र, मलखान, धूलजी, रोडजी, खन्ना और लक्क्ष्ण सभी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज सहित बीएनएस की धारा-133 (किसी को सार्वजनिक अपमानित करना) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी मलखान के पास से घटना में उपयोग ली गई कार भी बरामद कर ली है।

परिवार से मारपीट और धमकाने के आरोप

बिहारीलाल के अनुसार, घटना के बाद से परिवार को लगातार धमकियां दी गई। 7 अप्रैल की रात कुछ लोग घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विरोध करने पर उन्हें अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां मारपीट की गई। अगले दिन मलमूत्र पिला दिया। साथ ही वीडियो में कहलवाया कि हां मैंने मूत्र पिया है। वड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत स्थानीय स्तर पर कई बार की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे भोपाल डीजीपी के समक्ष पहुंचकर उच्च स्तर पर शिकायत की।

रिश्तेदार के यहां लाकर पिलाया था मलमूत्र

पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी पीड़ित बुजुर्ग को राजगढ़ लेकर गए थे। जब उनका बेटा उक्त लड़की से प्रेम विवाह कर ले गया था, तब वे लेकर आए थे। आरोपियों का कहना है? कि बुजुर्ग के रिश्तेदार राजगढ़ में कहीं रहते हैं. उन्हीं के पास ले जाने निकले थे। तभी जयपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे पर व्याक्रा देहात थाना दक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बामलाबे जोड़ के पास उक्त बुजुर्ग को मलमूत्र पिलाया गया।

ये भी पढ़ें

MP में नई रेल लाइन का सफल ट्रायल, महाराष्ट्र तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 135 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
Updated on:
24 Apr 2026 03:08 pm
Published on:
24 Apr 2026 03:04 pm
Also Read
View All