रायसेन

बालमपुर घाटी पर फिर हुआ हादसा, दो ट्रक खाई में गिरे

घाटी चढ़ते समय ट्रक के ब्रेक हुए फेल, रिवर्स होकर दूसरे से ट्रक से टकराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2022, 9:30 PM IST
बालमपुर घाटी पर फिर हुआ हादसा, दो ट्रक खाई में गिरे
बालमपुर घाटी पर फिर हुआ हादसा, दो ट्रक खाई में गिरे


दीवानगंज. भोपाल-विदिशा हाईवे की बालमपुर घाटी पर गुरुवार सुबह दो ट्रक खाई में जाकर पलट गए। ट्रक ड्रायवर अशोक मालवीय ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे ट्रक क्रमांक एमपी 43 एच 8910 दमोह से चावल भरकर घाटा बिल्लोद जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से ट्रक को घाटी पर चढ़ाने
के प्रयास में ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान ट्रक रिवर्स होने लगा और पीछे आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों ट्रक पीछे बनी खाई में जाकर पलट गए। जबकि पीछे चल रहे ट्रक के चालक अंकित पाल ने बताया कि मैं ट्रक क्रमांक यूपी 78 सीटी 7045 में बीना से गेहूं भरकर नासिक जा रहा था। ट्रक बालमपुर घाटी चढ़ रहा था, तभी आगे चल रहा ट्रक घाटी पर पीछे रिवर्स हुआ और उसके वाहन को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में जा गिर और पलट गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों ट्रक ड्रायवर व क्लीनर को मामूली चोंटे आई हंै।
हादसों की घाटी कहलाने लगी बालमपुर
उल्लेखनीय है कि बालमपुर घाटी पर हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके दोनों तरफ दस फीट गहरी खाई है। हादसे होने पर खाई में अक्सर वाहन गिरते हैं। बावजूद इसके एमपीआरडीसी ने घाटी को लेकर ठोस कार्य योजना तैयार नहीं की, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सके। अब तो खाई के दोनों तरफ लगी रेलिगं भी जगह-जगह से टूट चुकी है। यहां अंधा मोड़ होने के कारण कई वाहन सीधे खाई में चले जाते हैं। इस मार्ग पर हर दिन टै्रफिक बढ़ता जा रहा है, लेकिन सड़क वर्षों पुरानी टू-लेन है। जबकि इस रोड को फोरलेन बनाया जाना बेहद जरुरी है। साथ घाटी और ढलान वाले स्थान को पुख्ता रुप से व्यवस्थित करना होगा।

Updated on:
1 Sep 2022, 9:30 PM IST
Published on: