रायसेन

स्वास्थ्य मंत्री के हैरतअंगेज करतब : बीच सड़क पर चलाई तलवार, जिसने भी देखा रह गया दंग, देखें वीडियो

-स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाए हैरतअंगेज करतब-64 की उम्र के मंत्री प्रभुराम चौधरी की शानदार तलवारबाजी-डोल ग्यारस चल समारोह के दौरान दिखाया हुनर-तलवारबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 2:00 PM IST
News
स्वास्थ्य मंत्री के हैरतअंगेज करतब : बीच सड़क पर चलाई तलवार, जिसने भी देखा रह गया दंग, देखें वीडियो

रायसेन. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी वैसे तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जो कई भी देख रहा है, वो हैरान रह जा रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी हैरतअंगेज तलवारबाजी का जौहर दिखाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तलवार के साथ बन्नेटी भी घुमाई, जिसे सामने खड़ी भीड़ ही नहीं, वीडियो में देखने वाले लोग भी देखकर दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं।


आपको बता दें कि, स्वास्थमंत्री के हैरतअंगेज करतब का वीडियो रायसेन में डोल ग्यारस के मौके पर निकले चल समारोह का है। स्वास्थ्य मंत्री भी इस चल समारोह में शामिल हुए थे। जुलूस में अखाड़े को देखकर मंत्री चौधरी भी जौहर दिखाने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी तलवारबाजी करते हुए अखाड़ों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, लड्डू गोपाल की पालकी भी उठाई। स्वास्थ मंत्री की तलवारबाजी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ चौरों ओर इकट्ठी हो गई।


स्वास्थ मंत्री को तलवारबाजी और बन्नेटी घुमाते देख रह जाएंगे दंग, वीडियो...

स्वास्थ मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बताया कि, भगवान लड्डू गोपाल डोल ग्यारस के मौके पर जलविहार को जाते हैं। यही हमारे देश की परंपरा है कि भगवान लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करना चाहिए। मैंने अखाड़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए परंपरागत तरीके से तलवार चलाई।

Published on: