रायसेन

पांच घंटे से सड़क जाम, गुस्से में किसान, प्रशासन हलकान

इंतजार करते रहे लेकिन नहीं हुई तुलाई, गुस्साएं किसानों ने किया सड़क जाम तौल केंद्र पर किसानों की फसल तुलाई नहीं होने से किसानों ने किया हंगामा तौल नहीं होने से बारिश में भीग गई किसानों की गाढ़ी कमाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 4:18 PM IST
पांच घंटे से सड़क जाम, गुस्से में किसान, प्रशासन हलकान
पांच घंटे से सड़क जाम, गुस्से में किसान, प्रशासन हलकान

किसान पिछले चार दिनों से चना तुलाई केंद्र पर डेरा डाले हुए हैं। उपज की तुलाई नहीं होने से किसान खुले आसमान के नीचे अपनी बारी का इंतजार कर रहे। उधर, निसर्ग की वजह से शुरु हुई बारिश ने किसानों के होश फाख्ता कर दिए हैं। उपज भीगने और तुलाई में देरी से परेशान किसानों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया।

साईखेड़ा क्षेत्र के किसानों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पहुंचकर तहसीलदार सुनील शर्मा, थाना प्रभारी ने समझाइश की लेकिन कुछ हल नहीं निकल सका। तौल केंद्र प्रभारी बारिश की वजह से तौल शुरु कराने को राजी नहीं है।

उधर, किसानों का आरोप है कि वे लोग चार दिनों से यहां हैं लेकिन केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। उन लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आया है तो वे लोग अपनी उपज लेकर यहां पहुंचें हैं। अगर बारिश में उनकी फसल बर्बाद हुई तो कौन जिम्मेदार होगा।

Published on: