रायसेन

Breaking बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो जान गई

LateNightReport ससुराल से कहीं जा रहा था युवक

less than 1 minute read
accident

बेगमगंज। मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। बर्री गांव के पास देर रात में बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। मौके पर ही दोनों की जान चली गई। वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति किसी काम से बाइक से जा रहे थे। रात के करीब 9.30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। एक्सीडेंट होने के बाद दोनों वहीं गिर कर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचवाया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान आधार व मोबाइल से हुई है। एक कि जेब के मिले आधार के मुताबिक मुस्काबाद क अजय नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान अनिल विश्वकर्मा के रूप के हुई है। अनिल बर्री गांव में अपने ससुराल आया था।

ये लोग बर्री से बेमनगंज किसी काम से जा रहे थे। कोलूघाट मंदिर के पास दुर्घटना हुई।

दुर्घटना की सूचना पर टीआई इंद्राज सिंह, एसओ घनश्याम शर्मा, एएसआई अरविंद पांडे मौके पर पहुंचे हुए थे।

Published on:
02 Jun 2020 11:29 pm
Also Read
View All