रायसेन

Friendship Day: युवाओं ने उत्साह से मनाया फ्रेंडशिप-डे, पर्यटक स्थलों पर लगी भीड़

युवाओं ने उत्साह से मनाया फ्रेंडशिप-डे, पर्यटक स्थलों पर लगी भीड़

2 min read
Aug 05, 2018
Friendship Day: युवाओं ने उत्साह से मनाया फ्रेंडशिप-डे, पर्यटक स्थलों पर लगी भीड़

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
दोस्ती के पावन पर्व फ्रेंडशिप-डे पर रविवार अवकाश होने की वजह से युवाओं ने इसे पूरे जोश व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया। भोपाल से पिकनिक स्पॉटों सहित पर्यटन स्थलों पर मौजमस्ती करने पहुंचे हजारों युवा युवतियों में खासा उत्साह व जोश देखने को मिला। वहीं एक दिन पूर्व से ही गिफ्ट आयटमों की दुकानों से युवा युवतियों की भीड़ बैंड खरीदने के लिए पहुंचने लगे थे।

रविवार को दुपहिया चार पहिया वाहनों से युवाओं की भीड़ पिकनिक स्पॉट सहित धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर पहुंचीं। यहां युवा युवतियों ने एक दूसरे के हाथों में दोस्ती का बैंड बांधते हुए नजर आए। रविवार की वजह से भी कॉलेजों के युवा युवतियां बड़ी ही संख्या में आनंद उठाने के लिए पहुंचे। गली मोहल्लों से लेकर गिफ्ट आयटम की दुकानों तक जगह जगह कई युवाओं की भीड़ बााजर में भी एक दूसरे को फ्रेंडशिप-डे को बधाई देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने दोस्त यारों को सलामत रहे दोस्ताना हमारा... की तर्ज पर गिफ्ट देकर भी फ्रेंडशिप-डे की शुभकानाएं दीं।

फ्रेंडशिप-डे मनाने को लेकर रविवार को छोटे बड़ों से लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रायसेन शहर में जगह-जगह युवा एक-दूसरे को फ्रेंडशिप-डे की बधाईयां देते दिखे और अपने दोस्तों को उपहार दिए। वहीं एक दूसरे को मिठाई भी इस दौरान कई दोस्तों ने खिलाई। बाजार में कई दुकानों पर दोस्त साथ बैंड खरीदने पहुंचे और खरीदकर दुकान पर ही एक दूसरे को बैंड पहनाए और उपहार भी दिए। वहीं होटल, रेस्टोरेंट आदि में दिनभर पार्टियों का दौर चलता रहा।

वहीं महादेव पानी झरना सेहतगंज, शिव मंदिर भेाजपुर, वल्र्ड हैरीटेज भीम बैठिका, चिडिय़ाटोल खरबई, ऐतिहासि स्थल रायसेन किला, दरगाह शरीफ मजार सहित विश्व पर्यटन बौद्ध स्थल सांची के स्तूप और हलाली डैम आदि स्थानों पर युवाओं की भारी भीड़ जमा हुई। यहां इन युवाओं ने पिकनिक पर लजीज व्यंजन बनाकर फ्रेंडशिप डे मनाया।

300 से 500 रूपए तक बैंड बिके
रविवार को फ्रेंडशिप-डे को लेकर दुकानदारों ने भी खासे इंतजाम किए थे। शहर की बाजार की दुकानों पर पिछले तीन चार दिनों से ही बैंड बिकना शुरु हो गए थे। वहीं रविवार को तो कई दुकानदारों ने सड़कों पर ही स्टॉल लगाकर बैंड बेचे। महामाया गिफ्ट सेंटर के संचालक बंटी चक्रवर्ती जैन ने बताया कि उनके यहां एक रूपए से लेकर 300 और 500 रूपए कीमत तक के बैंड दिनभर खूब बिके। इन बैंडों में प्लास्टिक, रेशमी धागा, मोती मेटल सहित कई बैरायटियों के बैंड शामिल हैं। वहीं 500 रूपए में स्पेशल मोती वाले बैंड उपलब्ध रहे, जो खूब बिके। बाजार में जगह-जगह दुकानों के अलावा फुटपाथ पर भी बैंड बेचने वाले बैठे हुए थे। इन दुकानों पर गिफ्ट आयटमों की दिनभर जमकर बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें

गुटबाजी पर सवाल- यह तो कमलनाथ, सिंधिया व पचौरी की दिख रही कांग्रेस
Published on:
05 Aug 2018 03:02 pm
Also Read
View All