
रायसेन. थाना कोतवाली के तहत नयापुरा गोंदरा में धनोरा निवासी लखन गौर शिवशक्ति स्टोन के्रशर पर सुपरवाइजर था। इस स्टोन क्रेशर की मालिक रानी ठाकुर, गोपाल ठाकुर हैं। इस क्रेशर की देखरेख सुनील ठाकुर और जितेंद्र राजपूत भी करते हैं। स्टोन क्रेशर मालकिन और संचालक सदस्य अवैध रूप से ब्लास्टिंग करते हैं। २८ मई की रात को अवैध रूप से स्टोन की ब्लॉस्टिगं करते सुपरवाइजर लखन गौर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर, मुंह छाती में चोंटे आई थी।
जिंदगी और मौत से लड़ते हुए 19 दिनों बाद हुई मौत
सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे भोपाल स्थित नर्मदा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने अपनी जेब से लाखों खर्च कर इलाज कराया गया। लेकिन शिवशक्ति स्टोन क्रेशर मालिक ने उसे देखना भी मुनासिब नहीं समझ। ऐसी स्थिति में जिंदगी और मौत से लड़ते हुए 19 दिनों बाद 16 जून को दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जिला प्रशाशन से स्टोन क्रेशर की अवैध ब्लास्टिंग की जांच कराने की मांग की है। मृतक लखन गौर की पत्नी गिरजा बाई गौर एवं उसके तीन बच्चे हैं।
उचित कानूनी करवाई की मांग
जिनमें बड़ी बेटी सोनाली गौर नौ वर्ष, चंचल उम्र 8 वर्ष, पुत्र शिवा गौर सात वर्ष हैं। इन बचों के सिर से अचानक पिता का साया उठ गया है। मृतक लखन गौर के परिजनों ने शिवशक्ति स्टोन क्रेशर मालिक पर मनमानी व लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही एसपी जगत सिंह राजपूत से मामले की जांच कर स्टोन क्रेशर मालिक पर उचित कानूनी करवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली रायसन टीआई आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले की, हमारे पास फि लहाल कोई शिकायत नहीं आईं है। शिकायत मिलने पर दोषियों पर उचित कानूनी करवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।