रायसेन

Corona Update कलक्टर साहब की भी कोरोना रिपोर्ट आई, अग्रवाल परिवार के दो बच्चों को कोरोना पाजिटिव

Fight against Corona जिले में 57 लोग कोरोना पाजिटिव, 73 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव अग्रवाल परिवार के दो बच्चों समेत दस पाजिटिव, इस परिवार के दो लोगों की हो चुकी है मौत

2 min read
Corona
Maha Corona: 24 घंटे में 583 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 से संक्रमित मरीज 10498...

रायसेन. जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तीन की संख्या में और बढ़ोतरी हुई। जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 57 पर पहुंच चुकी है। नए मरीजों में तीनों बच्चे हैं। सबसे दुःखद यह कि उस परिवार के दो बच्चे पाजिटिव पाए गए हैं जिस परिवार में दो मौतें कोरोना की वजह से हो चुकी है। जिले के अग्रवाल परिवार के दस लोग वर्तमान में कोरोना की चपेट में हैं।

एक ही परिवार पर कोरोना का कहर दिल दहलाने वाला

जिले में सुखदेव अग्रवाल के परिवार पर कोरोना सबसे अधिक कहर बरपा रहा है। इस परिवार के दो बच्चों में कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट गुरुवार को आने से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों को आईसोलेट किया गया है। पाजिटिव आए इस परिवार के बच्चों में एक की उम्र आठ साल है तो दूसरे की उम्र नौ वर्ष है। इनके माता-पिता व पिता के बड़े भाई का इलाज एम्स भोपाल में चल रहा है। दो लोगों की मौत हो चुकी है व एक अन्य पाजिटिव पहले से है।

जिले के लिए राहत देने वाली सूचना

जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की खबरों के बीच एक राहत वाली खबर है। जांच के लिए भेजी गई 73 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगेटिव रिपोर्ट में जिला कलक्टर उमाशंकर भार्गव सहित कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट शामिल थी। इन सभी लोगों को अग्रवाल परिवार के यहां से भोजन सप्लाई होता रहा। इसके अलावा मंडीदीप के तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

Published on:
01 May 2020 02:11 pm