
रायसेन। बसों में चल रही आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते उनके मालिकों के बीच भी समय दबा कर चलने के मामले को लेकर एक बार फिर उनमें लड़ाई झगड़े और मारपीट जैेसे विवाद सामने आए हैं। ऐसा ही दूसरा मामला फिर गणेश मंदिर मोड ग़ढ़ी घाटी और चादौंनी गैरतगंज, मुडिय़ा खेड़ा के नजदीक जब रात के समय भोपाल से रायसेन होते हुए सागर जा रहीं महक और यशवंत बस ट्रेवल्स की बसों के आगे के कांच में गुलेल से पत्थर दाग कर उनकी तोडफ़ोड़ कर दहशत फैलाई गई। इस तरह अचानक हुए इस हमले से बस चालक सहित यात्री दहशत में आ गए। यह आरोपी कार में सवार होकर सामने से आए। इसके बाद कार में से ही बसों के आगे के कांचों में आरोपियों ने गोपई व गुलेल से पत्थरों को दागकर तोडफ़ोड़ की।
पहले भी हो चुकी हैं बसों के कांच फोडऩे की वारदातें
मालूम हो कि इससे पहले भी इन्हीं दोनों बस ट्रेवल्स के आगे के कांच गुलेल से ही पत्थर दागकर कर तोडफ़ोड़ कर दहशत गर्दी की थी। सदालतपुर घाट रायसेन में भी इसी तरह की वारदातों को दो तीन बार आरोपियों द्वारा ठीक इसी तरह अंजाम दिया गया था। इससे साफ जाहिर होता है कि बस मालिकों व उनके कर्मचारियों के बीच ही रंजिशें चल रही हैं।
इस लगातार हो रही गुंडागर्दी से परेशान बस मालिकों ने देवनगर थाने में पहुंच कर टीआई राजपाल सिंह जादौन को आवेदन देकर मामले की जांच करने को कहा और साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा। जिससे उन्हें कढ़ी सजा मिलें और वे जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे जा सके। देवगनर थाना प्रभारी जादौन का इस मामले में कहना है कि आवेदनों की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल करने के बाद ही आरोपियों की धरपकड़ कर उन पर सख्त काननूी कार्रवाई सुनिश्चत की जाएगी।