रायसेन

इमरजेंसी ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

परेशानी-सरकारी अस्पतालों में मरीजोंं को समय पर नहीं मिल पा रहा इलाज
3 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 2:06 PM IST
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, doctors, raisen doctors, district hospital,
इमरजेंसी ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...

शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी से डॉक्टर घण्टों गायब रहे। इस वजह सेमरीजोंं की भीड़ मरीजोंं का घण्टों इंतजार करती रही।लेकिन काफी देर तक चिकित्सक इस ओपीडी में मरीजों को देखने नहीं पहुंचे। मालूम हो कि पत्रिका ने पहले भी जनहित से जुड़ी कई खबरें प्रकाशित की हैं। लेकिन अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं में अधिकारियों ने कोई सुधार नहीं किया।

हालांकि कहने को तो जिला अस्पताल में 28 डॉक्टरों की टीम है। लेकिन शाम की इस इमरजेंसी ओपीडी में फिर चिकित्सकों को अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी तैनाती आखिर क्यों नहीं करता। जिला अस्पताल की शाम के समय की इमरजेंसी ओपीडी में डॉक्टरों की टीम अक्सर गायब रहती है या फिर इमरजेंसी ओपीडी शाम के समय एक चिकित्सक की ड्यूटी लगा कर महज औपचारिकता पूरी कर दी जाती है।

raisen news,
raisen patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
doctors
, raisen doctors,
District Hospital
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/14/rai1_3100284-m.jpg">

शुक्र वार शाम साढ़े 5 बजे इमरजेंसी ओपीडी में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिले।ओपीडी की कुर्सियां खाली मिलीं। अल्ली गांव निवासी अफसर खान अपनी बेटी शबाना खान को उल्टीदस्त होने शरीर में जलन खुजली होने पर बाइक पर बिठाकर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। इसी तरह मो.बदरून, फैजल और कुलदीप सिंह, प्रर्मिलाबाई, नैन सुख कुशवाहा घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते दिखाई दिए।


कुछ डॉक्टरों के अवकाश पर जाने की वजह से भी कमी आई है। इससे मरीजों को असुविधा हो रही है। लोगों की मांग है कि इमरजेंसी ओपीडी में शाम के समय और भी डॉक्टरोंं की सेवाएं ली जाएं। ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा मौसमी संक्रामक बीमारियों के चलते 1000 से ज्यादा प्रतिदिन पहुंचने लगा है। दरअसल डॉक्टर सरकारी नौकरी से बेहतर प्रायवेट प्रैक्टिस समझ रहे हैं। इसीलिए कई डॉक्टर छोटे शहरों की तुलना में बड़े शहरों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

क्योंकि वहां वे प्रायवेट प्रैक्टिस करके जमकर कमाई भी कर लेते हैं। इस डॉक्टरी पेशे में नाम और शौहरत अलग मिलती है। लोगों ने कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा से शाम की इमरजेंसी ओपीडी में दो से तीन चिकित्सकों सहित एक महिला रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी पर तैनात कराने का अनुरोध किया गया है। ताकि मरीजोंं को इलाज में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

एसएनसीयू में अभी तक हुई पांच शिशुओं की मौत
जिला अस्पताल के एसएनसीयू में अब तक पांच नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। यह सब लापरवाही एसएनसीयू गहन चिकित्सा यूनिट में डॉक्टरों की कमी व नवजातों के उपचार में ढि़लाई की वजह से हुआ है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी अपनी गहरी नींद से नहीं जागे हैं। एस एन सीयू के प्रभारी डॉक्टर राकेश अहिरवार को बनाया गया है। एक महिला शिशु चिकित्सक भी इस यूनिट में सेवाएं दे रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. बीबी गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर पर एसएनसीयू में चार पद स्वीकृत हैं।लेकिन यहां दो डॉक्टरों की ही सेवाएं ली जा रही हैं। वरिष्ठ शिशु रोग चिकित्सक गुरिंदर सिंह एसएनसीयू का चार्ज लेने को तैयार नहीं हैं।

एसएनसीयू के प्रभारी आलोक कुमार राय का तबादला रायसेन से खंडवा हो गया है।एसएनसीयू में जिसनवजात मासूम शिशु केइलाज में 12 घंटेडॉक्टरोंं ने लापरवाही बरती। उसे बाद में परिजनों से चिकित्सक बोले कि इसे भोपाल ले जाओ। परिजन उस मासूम को लेकर भोपाल इलाज कराने गए। लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया ।इस तरह शिशु मृत्युदर को कम करने का दावा करने वाली एसएनसीयू यूनिट यहां हर मामले में चिकित्सा सेवाएं फेल हो रही हैं। ग्राम सलैया तहसील सिलवानी निवासी पुष्पेंद्र सिंह यादव सहित उनका पूरा परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा है।

पुष्पेंद्र सिंह यादव ने एसएनसीयू की लापरवाही की शिकायत मीडिया कर्मियोंं से की तो एसएनसीयू के डॉक्टर उल्टे उसे धमका रहा है कि तुमने इस यूनिट की शिकायत मीडिया कर्मियों से आखिर क्यों की। इसके एक दिन पहले ही जब कलेक्टर प्रमुख प्रिया मिश्रा ने जिला अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान एसएनसीयू में एक नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस नवजात शिशु के शव को कपड़ों में लपेट कर कर्म चारियों ने छुपा कर रख दिया था। जब कलेक्टर अस्पताल का जायजा लेकर चली गई। तब स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे नवजात शिशु का शव को उसके परिजनों को चोरी चुपके तरीके से सौंप दिया था।

Published on: