पर्यटन को केवल धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास के बड़े माध्यम के रूप में देखने की जरूरत है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से होटल, रिसॉर्ट, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प, खानपान और गाइड जैसी गतिविधियों में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। जिले में पर्यटन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने, निजी निवेश आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं को इससे जोडऩे की संभावनाएं मौजूद हैं।