
रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
शनिवार को सुबह रायसेन से रतनपुर जा रहा एक ट्रेक्टर नेशनल हाईवे पर चोपड़ा पुलिया के समीप कीचड़ में उसके पहिए धंस गए। इस वजह से चालक को कीचड़ दलदल से ट्रेक्टर को बाहर निकालने में काफी परेशानी उठाई। तभी रायसेन फोर्ट क्लब के सदस्यों ने कीचड़ में से ट्रेक्टर को बाहर निकालने में भरपूर मदद की। भारी मशक्कत के बाद दलदल, कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर को काफी मशक्कत के बाद सड़क पर उसे धकेलकर लाया गया।
मालूम हो कि शहर में मुख्यमंत्री जलावर्धन परियोजना के तहत पानी की डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके लिए सड़क किनारे, गलियों को खोदा गया है। लेकिन सही तरीके से इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस कारण आए दिन इस दलदल में वाहन फंसने लगे हैं। जिससे वाहन चालक बेहद परेशान हैं। कई बार चिकनी मिट्टी होने के कारण गाड़िया फिसल जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस ट्रक के साथ भी हुआ। जब ट्रेक्टर धंसा तो ट्रक चालक ने उसे निकालने काफी मशक्कत की। पर, अकेले ट्रेक्टर को निकालने में असमर्थ रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान अपना नया ट्रेक्टर लेकर रायसेन से रतनपुर तरफ अपने खेत जा रहा था। तभी सुबह लगभग साढ़े 7 बजे मवेशियों की जान बचाने के चक्कर मेें पाइप लाइन बिछाने खोदी गई नाली में ट्रेक्टर का अगला व एक पिछला पहिया कीचड़ में धंस गया। इस दौरान ट्रेक्टर पलटते पलटते बाल-बाल बच गया। जब किले की सैर कर लौट रहे रायसेन फोर्ट क्लब के सदस्यों ने कीचड़ दलदल से उसे बाहर निकालने में भरपूर सहायता की।
जिसके चलते बड़ी मशक्कतों के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका। इसमें मदद करने वालों में रायसेन फोर्ट क्लब के सदस्य राकेश कैलोदिया, नीरज गौर मास्साब, मनोज यादव, राजू परमार, विकास मिश्रा, सुरेंद्रसिंह ओड़सीताराम रायकवार, बने सिंह वर्मा, पवन खत्री, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, वैभव अग्रवाल, भंवरसिंह मौर्य आदि ने भरपूर सहयोग किया।