
रायसेन। जिले के थाना गैरतगंज के तहत खामखेड़ा में गांव के ही एक युवक ने एक आदिवासी समाज की युवती को बहला फुसलाकर रात के समय घर से ले गया। इस युवक ने उस युवती को अपने घर में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस युवक ने उसके साथ ज्यादती भी की। जब युवती को अचानक घर से गायब देख उसकी तलाश परिजनों ने शुरू की। यह पीडि़त युवती को डॉयल 100 पुलिस ने बेहोशी की हालत में मदनपुर पिपरिया के बीच नदी घाट से बरामद की। युवती के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर उसे अचेत अवस्था में ही जिला अस्पताल के प्रसूति प्रसवोत्तर केंद्र में दाखिल कराया है।
महिला चिकित्सकों द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण भी कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। पीडि़ता की मां व मामा ने आरोपी युवक पर अपहरण व ज्यादती के आरोप लगाए हैं। इधर, गैरतगंज पुलिस ने आरोपी अजय साहू पिता मथुरा साहू उम्र २१ वर्ष को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नेे इस सारे मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया है।
गैरतगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खामखेड़ा निवासी एक उन्नीस वर्षीय आदिवास समाज की युवती को गांव का युवक अजय साहू पुत्र मथुरा प्रसाद साहू दो दिन पूर्व रात घर से बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इस युवक ने गरीब आदिवासी युवती को अपने ही घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुराचार कर उसे जान से मारने की धमकी दी। अचानक जब घर से वह लड़की लापता हो गई। तब परिजन चिंता में पड़ गए। उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिनों के बाद यह बदहाश हालत में आदिवासी युवती मदनपुर पिपरिया के बीच जंगल की एक नदी घाट पर मिली।
पीडि़ता युवती ने बताया कि आरोपी अजय साहू ने उसे उस के घर में बंधक बनाकर उसके साथ दो दिनों तक दुराचार किया। इसके बाद उस आरोपी ने घर से भगा दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी तुरंत डॉयल 100 पुलिस गैरतगंज को दी। डॉयल 100 पुलिस तुरंत थोड़ी देर में ही मौके पर पहुंचीं। बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल गैरतगंज लेकर गई। जहां से उस दुष्कर्म पीडि़त युवती को प्रसूति केंद्र रायसेन भिजवा दिया गया है।
इधर गैरतगंज पुलिस ने आरोपी युवक अजय साहू को खामखेड़ा गांव उसके घर से गिरफ्तार कर गैरतगंज थाने ले आई। गैरतगंज पुलिस ने आरोपी युवक अजय साहू के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 506 एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त युवती की मां ने बताया कि इस साल उसका शासकीय हाई स्कूल समनापुर में दाखिला दिलाया है। वह आरोपी यवुक उसके साथ इशारे करलंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था। यह बातें युवती ने अपनी मां को बतायी लड़की के परिजनों ने युवक के पिता मथुरा प्रसाद साहू को बताया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ।