
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और मर्ग कायम करने के बाद उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, दीवानगंज का रहने वाला 34 वर्षीय करण सिंह का ससुराल ग्राम कालीटोर में है। गुरुवार को युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट प्रापत नहीं हुआ है, ऐसे में फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
फांसी के फंदे पर दामाद की लाश लटकी देख उड़े घर वालों के होश
शव को सबसे पहले फंदे से लटका ससुराल पक्ष के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। दामाद का शव फांसी के फंदे पर लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। आवाजें सुनकर आसपड़ोस के लोग घर में आ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कारर्वाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, करण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। फिलहाल, पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है।