रायसेन

भोपाल के पास राज्यसभा सांसद की गाड़ी को डीएसपी की गाड़ी ने मारी टक्कर

Maya Naroliya Car Accident: भोपाल से लौटते वक्त हुआ हादसा, माया नारोलिया के काफिले की गाड़ियां टकराईं, रायसेन जिले के मंडीदीप के पास की घटना।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Maya Naroliya Car Accident
maya naroliya car accident, माया नारोलिया का रुका हुआ काफिला (Source-Patrika)

Maya Naroliya Car Accident: मध्यप्रदेश से से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शनिवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गईं। घटना भोपाल के पास मंडीदीप क्षेत्र की है। भोपाल जाते वक्त राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की गाड़ी जैसे ही रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र में पहुंची तभी पीछे काफिले में चल रही डीएसपी की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। राहत की बात ये है कि घटना में माया नारोलिया व उनके स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है।

राज्यसभा सांसद की गाड़ी को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक माया नारोलिया शनिवार को भोपाल जा रही थीं, इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी मंडीदीप में खेड़ापति माता मंदिर के पास पहुंची तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से राज्यसभा सांसद की गाड़ी के पीछे चल रही डीएसपी की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं लेकिन दोनों गाड़ियों में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है ये राहत की बात है। गाड़ियों में टक्कर होने के बाद कुछ देर के लिए राज्यसभा का काफिला मौके पर ही रुक गया और फिर वहां से रवाना हो गया।

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की तस्वीर (Source-Patrika)

कौन हैं माया नारोलिया?

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की रहने वाली माया नारोलिया भाजपा की एक प्रमुख महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था। माया नारोलिया से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी हैं, बताया जाता है कि जब उनके नाम की घोषणा राज्यसभा सांसद के उम्मीदवार के रूप में की गई तब वो अपने घर में किचन में रोटियां बना रहीं थीं। उनके बेटे ने उन्हें ये खुशखबरी दी थी। वो नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह संसद में महिलाओं, किसानों और अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं।

Updated on:
03 Oct 2026 07:01 pm
Published on:
03 Oct 2026 04:14 pm