रायसेन

उपज बेचकर 12 हजार से अधिक किसान भुगतान के लिए भटक रहे

लगभग पौने दो अरब का भुगतान अटका, चना, मसूर, सरसों और गेहूं के भुगतान की राशि अब तक नहीं मिली।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 11:30 AM IST
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, kisaan, formar, bank, nagar nigam,
उपज बेचकर 12 हजार से अधिक किसान भुगतान के लिए भटक रहे

रायसेन। इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं केदार चना, मसूर और सरसों की खरीदी भी की गई थी। चना, मसूर की खरीदी बंद लगभग एक महीने बीतने को है। जबकि गेहूं खरीदी 20 मई को बंद हो गया था। इस तरह लगभग डेढ़ महीने गेहूं खरीदी बी बीत गए। लेकिन उपज बेचने वाले किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिल सका। जिला सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 हजार 131 किसानों को भी एक अरब 75 करोड़ 87 लाख 9 3 हजार रुपए का भुगतान किया जाना बाकी है।

भुगतान प्राप्त करने के लिए किसान बार-बार सोसाइटी, बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम और विपणन संघ के दफ्तर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। लेकिन उन्हें भुगतान की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। चना, मसूर और सरसों खरीदी मार्केटिंग संघ के माध्यम से सहकारी समितियां द्वारा की गई थी। भुगतान भी विपणन संघ को ही जाना जाता है। आदेश जा रहा है कि विपणन संघ से अभी भुगतान कम प्राप्त हो रहा है।

बोबनी की तैयारी प्रभावित हो रही
किसान दीपेन्द्र कुमार, मलखान सिंह, कंचन पटेल ने बताया कि उन्हें अभी चना, मसूर की राशि नहीं मिल पाई। जबकि सोयाबीन की बोबनी और धान लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यदि किसानों को एक सप्ताह के भीतर उपज विक्रय का भुगतान नहीं मिला, तो उनकी बोबनी कार्य प्रभावित होगा।

ये भुगतान की राशि और किसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर सत्यापन के बाद 49935 किसान दर्ज थे। से से 34895 किसानों ने चना बेचा और 26841 को 333 करोड़ 83 लाख रुपए का भुगतान किया। जबकि 8054 किसानों 14014075 लाख रुपए का भुगतान लेना बाकी है। मसूर के लिए 14864 पंजीकृत किसानों में से 8640 ने उपज बेची और 5433 किसानों को 37 करोड़ 34 लाख 68 हजार रुपए दिए गए। शेष 3207 किसानों को 23 करोड़ 82 लाख 9 3 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया गया। यहाँ 52 52 से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था। से से 39791 किसानों ने गेहूं बेचा था। लेकिन 865 किसानों का भुगतान अभी तक रुका हुआ है। इन किसानों को 11 करोड़ 25 लाख रुपए लेना है।

Published on: