रायसेन

एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का किया भूमिपूजन…

mp news: रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन किया...।

2 min read
Aug 10, 2025
Bhoomi Pujan of BRAHMA–BEML Rail Manufacturing Hub

mp news: बेंगलुरू के बाद अब मध्यप्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनेंगे। रविवार को रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

राजनाथ सिंह ने की एमपी की तारीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा रेल के डिब्बों के साथ ही अलग-अलग पार्टर बनाने वाली इस इंडस्ट्री का काम करीब 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा। खमरिया और जबलपुर में हमारी सरकारी डिफेंस फैक्ट्री लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता हमें यह बताती है कि मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र का सेंटर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। एमपी भारत का हृदय प्रदेश है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में मप्र को मॉडर्न प्रदेश के नाम से जाना जाएगा।”

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने करिश्माई काम किया है। भारत अब सामान्य देश नहीं रहा है। धन-दौलत के मामले में भारत चौथे नंबर का देश बन गया है। बड़े देशों में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारी है, इस हकीकत को दुनिया ने भी स्वीकार कर किया है। आज हम बहुत सारी चीज न सिर्फ भारत में भारत के लोग बना रहे हैं। बल्कि दुनिया के देशों को निर्यात भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस नेता का निधन, बर्थ-डे पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते वक्त बिगड़ी तबीयत..

Published on:
10 Aug 2025 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर