MP News: मध्यप्रदेश के रायसेन में हार्ट अटैक से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।
MP News: देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के रायसेन से सामने आया है। जहां कोतवाली थाने में पदस्थ 38 वर्षीय प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी की मंगलवार को जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
दरअसल, 38 वर्षीय प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी सुबह 10 बजे करीब एक्स-रे रूम में बैठे थे। अचानक से वह कुर्सी से नीचे गिर गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की। इसके बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की।
जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक को सीने में दर्द की शिकायत करीब 1-1.5 साल से थी। जानकारी मिलते ही आरक्षक की पत्नी अस्पताल पहुंची। वह पति के शव से लिपटकर रोने लगी। शव का अंतिम संस्कार पुलिस प्रोटोकॉल के तहत गृह जिले अशोकनगर में किया जाएगा।