रायसेन

गौ-तस्करी के शक में मोब लिंचिंग, भड़की भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, Video

youth killed in mob lynching: मध्य प्रदेश के रायसेन से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग 2 युवकों को बुरी तरह लात-घूंसों से मारते हुए दिखाई दे रहे है। (MP News)
2 min read
• •
Jun 18, 2025
Muslim youth died in mob lynching MP News (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया एक्स)
Muslim youth died in mob lynching MP News (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया एक्स)

youth killed in mob lynching: गो-तस्करी के शक में 20 से 24 लोगों ने दो युवकों को घेरा और जमकर पिटाई कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दूसरा गंभीर है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (MP News)

घटना पांच जून को रायसेन जिले के मेगांव में हुई। सिंरोज के मृतक जुनैद के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल में जिंसी में डेयरी चलाता था। विदिशा में भी दुग्ध व्यापार से जुड़ा था। वह श्यामपुर निवासी साथी अरमान के साथ धनोरा से सिरोंज के लिए ६ गाय लेकर जा रहा था। इसी बीच मेगांव में 20-25 लोगों ने दोनों को रोक लिया। दोनों को रातभर सभी ने पीटा। घटना के बाद रायसेन पुलिस को जानकारी मिली तो दोनों को पहले विदिशा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जुनैद की मंगलवार को मौत हो गई।

दो लाख भी लूटे

दोनों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने मारपीट कर करीब दो लाख रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने मामले में विदिशा के ध्रुव चतुर्वेदी, गगन दुबे और करारिया निवासी रामपाल राजपूत को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। रायसेन एसपी ने बताया, पहले हत्या के प्रयास का माला दर्ज किया था। अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

गो-तस्करी का मामला था दर्ज

घटना के बाद जिन लोगों ने जुनैद और अरमान को पकड़ा, तब दोनों को वे थाने भी ले गए थे। पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद जुनैद पर गो-तस्करी का केस दर्ज किया था। एसपी का कहना है, जुनैद के खिलाफ पहले से गो-तस्करी के दो और अन्य दो आपराधिक केस दर्ज हैं।

Updated on:
18 Jun 2025 01:40 pm
Published on:
18 Jun 2025 01:17 pm