रायसेन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष: विवाद में एक महिला की मौत व चार लोग हो गए घायल, जानिए क्या है मामला

रायसेन जिले के गांव चंदौरिया में हुई घटना पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर किया हमला  
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 1:36 PM IST
crime, fight, murderer struggle, murderer struggle in two sides, crime news, mp crime, raisen crime, raisen news, raisen patrika news
demo pic

रायसेन/बेगमगंज। ग्राम चंदौरिया में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि उसने बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश लड़की से छेड़छाड़ को लेकर मंगलवार शाम 7 बजे के करीब नाथूराम 50 वर्षीय, सूरज 25 वर्षीय, बहादुर 22 वर्षीय, संतोष 28 वर्षीय ने कुल्हाड़ी कत्ना और लाठियों से उदय भान के घर में घुसकर सभी पर हमला कर दिया। जिसमें गुलाबबाई, उदयभान, राजकुमारी, प्रीति, भाई साहब घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया डॉक्टरों ने गुलाबबाई पत्नी उदय भान 50 वर्षीय की गंभीर हालत को देखते हुए रायसेन रेफर कर दिया। लेकिन रायसेन में भी डॉक्टर ने गुलाब बाई को भोपाल रेफर कर दिया जहां गुलाब बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इधर, लाइनमेन और हेल्पर को ग्रामीणों ने घेर कर पीटा

सीहोर में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए गए लाइनमेन और हेल्पर को ग्रामीणों ने घेर कर पीटा, बकायादार अवैध रूप से बिजली कनेक्शन चला रहे थे। जिसकी डोरी खींचना लाइनमेन और हेल्पर को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार संजय नगर कॉलोनी निवासी एमपीईबी लाइनमेन भागीरथ मेवाड़ा पिता आलमसिंह मेवाड़ा अपने साथी हेल्पर अरविंद के साथ ग्राम बैरागढ़ खुमान गया था। बताया जाता है बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए जाने के दौरान ओमप्रकाश ने बिजली का कनेक्शन अवैध रूपए से लगाया मिला। इस कनेक्शन से अवैध रूप से मोटर चलाई जा रही थी। जिसकी डोरी खींचने पर ओमप्रकाश नाराज हो गया और उसने आवाज देकर कई सारे ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया और इन ग्रामीणों द्वारा घेरकर लाइनमेन भागीरथ मेवाड़ा और हेल्पर अरविंद के साथ मारपीट कर दी।

बताया जाता है कि दोनों ने बमुश्किल भाग कर अपने आप को बचाया। श्यामपुर पुलिस ने लाइनमेन भागीरथ मेवाड़ा की रिपोर्ट पर ग्राम बैरागढ़ खुमान निवासी ओमप्रकाश, भैयालाल, एलकार और आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य की व्यवधान सहित मारपीट, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी का अपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

इधर, रिपोर्ट वापस लेने दी धमकी

सीहोर में रात में घर का दरवाजा खटखटाकर दरवाजा खुलवाया और विवाहिता को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट वापस ले लो। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दो ग्रामीणों पर प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम खाईखेड़ा निवासी लता पत्नी ब्रजमोहन प्रजापति के घर बीती रात ग्राम के ही राहुल दांगी और गोलू उर्फ गोपाल दांगी पहुंचे इनके द्वारा दरवाजा खटखटा गया। जब विवाहिता बाहर आई तो गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि थाने में की गई रिपोर्ट वापस लो अन्यथा अच्छा परिणाम नहीं होगा? विवाहिता द्वारा इस आशय की रिपोर्ट अहमदपुर थाने में दर्ज कराई गई ।

Published on: