मौसम-बादलों के कारण बढ़ी ज्यादा उमस
रायसेन.राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं व लू के थपेड़ों के चलने से रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। अप्रैल महीने के समापन के समय गर्मी ने अपना असर और भी ज्यादा दिखाना प्रारंभ कर दिया है।
गर्मी के पारे ने उछाल मारते हुए रात के तापमान में 4 डिग्री बढ़ोत्तरी कर दी है। ऐसे में पिछले चार पांच दिनों से तापमान का पारा साढ़े 42 डिग्री से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री झूल रहा है।
रात का तापमान गर्मी के मौसम का सबसे अधिकतम तापमान रहा। गुरूवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह शुक्रवार को 43 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया।शुक्रवार को 43 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया। अभी तक की रात का तापमान सर्वाधिक रहा।
दोपहर के समय बाजार की सड़कें सूनी
वैशाख महीने मेें गर्मी ने अपना असर तेज दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय प्रतिदिन बाजार की सड़कें सूनी होने लगी हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग दुपहरी बिताने घने पेड़ों की छांव का सहारा लेेने लगे हैं। बाग बगीचों और पार्कों में लोग दुपहरी के समय बिताते हुए नजर आने लगे हैं।
गर्मी की वजह से बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। नदी तालाबों और नहरों में भी बच्चे युवा मौजमस्ती करने जुटने लगे हैं। गर्मी के विकराल रूप दिखाते ही गन्ने, मेंगो ज्यूस, लस्सी, कैरी पना, जलजीरा समेत कुल्फी, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिक्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
घरों से जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों के चेहरे पा काला चश्मा सहित गमछे, टोपी में नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर पंखों के सहारे टाइम पास कर रहे हैं।
मौसम में बनी रहेगी उमस
आसमान पर बादल छाए रहने से मौसम में उमस बरकरार रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इन दिनों हवाएं उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर चल रही हैं। आने वाले दिनों में हवाएं पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्र्रति घंटा है।राजस्थान से गर्म लू के थपेड़ों की मार शुरू हो गई है। पारा बढऩे से लोग हलाकान हैं। सूरज भी अपने तीखे तेवर दिखा रहा है।
इस दौरान आसामन पर बादल छाए रहने उमस गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। फिलहाल देा दिनों तक बादलों का असर कुछ ज्यादा ही रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।