रायसेन

आखिर कब तक शुरू हो पाएगा पग्नेश्वर पुल, कब सुचारू हो सकेगी यातायात व्यवस्था

225 मीटर लंबे पग्नेश्वर में बेतवा नदी पर सुस्त गति से चल रहा पुल का निर्माण
3 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 10:23 AM IST
national highway, raisen, pagneshwar gao, betwa river, raisen news, patrika bhopal,

रायसेन। नेशनल हाईवे एक सौ छियालीस पर सांची-विदिशा रोड पर पग्नेश्वर गांव में बेतवा नदी पर 225 मीटर लंबे तीन गुना बड़े पुल का निर्माण चल रहा है। इस हाईवे समेत पुलों के निर्माण का ठेका आशीष इंफ्रास्ट्रैक्चर सड़क और बेकवोन कंपनी ने मिलजुल कर लिया है। दरअसल इन सड़क कंपनियों ने लगभग 54 किमी लंबे एनएच 146 पर 93 पुल-पुलियाओं का निर्माण और दो मेजर पुल बनाने का काम फिलहाल सुस्त रफ्तार से चल रहा है।

हालांकि इन सड़क कंपनियों सहित एनएसएआई के जिम्मेदारों द्वारा बेतवा कौड़ी पुलों का निर्माण कराने का दावा जनवरी माह 2017 तक पूर्ण कराने का किया था। तीन महा से अधिक डेड लाइन के बीत चुके हैं। अगर इन पुलों का निर्माण अगर बारिश से पहले जल्द हो जाएगा तो अगली बारिश में सांची से विदशा के बीच यातायात सुचारू रहेगा। मालूम हो कि इन पुलों के निर्माण हो जाने से 3 जिलों के रहवासियों को निश्चित रूप से मिल सकेगा।

इसके लिए जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर सांची रोड पर पग्नेश्वर गांव में बेतवा नदी के ऊपर छह पाए वाले नए पुल निर्माण के लिए चट्टानों व पत्थर बोल्डरों की कटाई के बाद पुल का निर्माण जारी है। लेकिन काम सुस्त गति से चल रहा है। इन सड़क कंपनियों को मिलजुल कर 54 किमी हाईवे व पुल पुलियाओं का निर्माण पूरा करना है।

लेकिन बताया जा रहा है कि अभी पुल का ऊपरी भाग का स्ट्रेक्चर का हिस्सा बनकर रखा हुए है। लेकिन पुल के पाए निर्माण धीमे गति से कराए जा रहे हैं। काम की गति अगर नहीं बढ़ाई गई तो शायद ही बारिश तक यातायात व्यवस्था जारी हो सके।

तीन पाए पर बन रहा कौड़ी पुल
रायसेन से सांची विदिशा के बीच दो महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण तय ड्राइंग के आधार पर ही कराया जा रहा है। इनमें पग्नेश्वर पुल छह पाए (पियर)और कौड़ी पुल तीन पाए (पियर) वाला बनाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों नए पुलों की कुल ऊंचाई और चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। वहीं नए कौड़ी पुल की लम्बाई 60 मीटर रहेगी। इससे बरसात में भी अब सड़क संपर्क बिल्कुल नहीं कटेगा।

10 मीटर चौड़ी टू-लेन बन रही है सड़क
नेशनल हाईवे 146 के निर्माण कराने का इन दोनों सड़क कंपनियों के ठेकेदारों ने 10 मीटर चौड़ा बनाने की बात कही है। साथ ही इसकी चौड़ाई बढ़ाने का भी दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क 7 मीटर की चौड़ाई वाली बनाई जा रही है। इसके दोनों तरफ डेढ़-डेढ चौड़ाई वाले डामर के सोल्डर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह हाईवे की इस सड़क की चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि भोपाल से लेरक फिलहाल खरबई जाखा तक कई जगहों की पुलियाएं और सड़क खुदाई कर छोड़ दी है। इससे वाहनों के चालकों को जानमाल को जोखिम में डालकर अपने वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क व पुलियाओं के निर्माण कार्य की गहत बेहद सुस्त बताई जा रही है। सड़क निर्माण में तय मापदंडों का भी सही तरीके से पालन नहीं यिका जा रहा है।

225 मीटर हो जाएगा पग्नेश्वर पुल
50 से भी ज्यादा साल पुराने बेतवा नदी स्थित पग्नेश्वर पुल खराब व जर्जर हालत में होने के कारण इसपुल पर बारिश में बार-बार बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से तीन जिलों विदिशा, भोपाल और रायसेन का सड़क संपर्क टूट जाता है।अब इस पुराने पुल बांईं तरफ नए पुल के बन जाने से यह परेशानी लगभग खत्म हो जाएगी।

बाइपास का निर्माण चालू
सदालतपुर से रमासिया पीपलखेड़ा होते हुए गोपालपुर तक बाइपास का निर्माण चल रहा है। इस बाइपास का निर्माण भी जिम्मेदारों द्वारा सुस्त गति से कराया जा रहा है। यह काम एनएचईआई के अफसरों की मौजूदगी में करासया जा रहा है। इस बाइपास सड़क की भी जिम्मेदारों द्वारा बारीकी से मॉनीटरिंग बिल्कुल नहीं की जा रही है। इस वजह से एनएच 146 के निर्माण के दौरान सड़क गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है।

बारिश के दौरान लगभग 7.5 किमी एरिया में जलभराव पहाड़ों से ज्यादा होता है। बारिश में छोटी बड़ी पुल पुलियाओं समेत सड़क का डामर भी बह सकता है। जबकि शहर के अंदर से गांवों से होकर बन रहे इस बाइपास की सड़क की गुणवत्ता का जिम्मेदारों द्वारा पूरा ख्याल रखना चाहिए। इस बारे में सदालतपुर के पूर्व सरपंच साजिद खान, दीपक शर्मा, युकां अध्यक्ष संदीप मालवीय, कांग्रेस नेता प्रवेंद्र जैन, शिव नारायण गौर का कहना है कि दरअसल शहर के अंदर से गुजरी वाले हैवी ट्रैफिक को डायवर्ट करने के उद्देश्य से सदालतपुर रमासिया से गोपालपुर तक बाइपास का निर्माण नियम कायदों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है।


कौड़ी, बेतवा नदी पर विशाल पुलों का निर्माण जल्द ही हो जाएगा।निर्माण कार्यकी गुणवत्ता ठीक है। यातायात व्यवस्था बाइपास सहित इन पुलों से जल्द ही सुचारू कर दी ाजएगी। बारिश से पहले यहां से वाहनों का आवागमन भी प्रारंभ हो जाएगा।

टीके गौतम प्राजेक्ट एरिया मैनेजर ,आशीष इंफ्रास्ट्रेक्चर सड़क कंपनी

Published on: