दस किमी के हाईवे मरम्मत सुधार कार्य का शिक्षामंत्री ने किया भूमिपूजन,कांग्रेसियों ने किया शिक्षामंत्री डॉ.चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत
रायसेन। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने आमजन से जो वचन दिए थे। उन वचन को एक के बाद एक मप्र की कमलनाथ कांग्रेस सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी जो जनता से जो वायदे करती है उन्हें पूरा जरूर करती है। आज बड़ी खुशी का माहौल है कि मुझे लगभग सात किमी नेशनल हाईवे 86 की मरम्मत कार्य की भूमिपूजन का अवसर मिला है।
इस सड़क मरम्मत निर्माण की अनुमानित लागत पौने सात करोड़ है।इस सड़क निर्माण रिपेयरिंग का ठेका कमला कंस्ट्रक्शन सड़क कंपनी औबेदुल्लागंज को दिया गया है। कार्य पूर्ण गुणवत्ता पूर्ण समयावधि मेें पूर्ण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी सतत् मॉनीटरिंग करते रहें। अगर काम घटिया मिला तो ठेकेदार को बदल दिया जाएगा।यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने कही।
शिक्षामंत्री डॉ.चौधरी शुक्रवार को शहर के न्यू मार्केट सांची रोड पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश चतुर्वेदी ने किया । इससे पूर्व सांची रोड माता मंदिर के समीप शिक्षामंत्री डॉ.चौधरी और नपाध्यक्ष जमनासेन ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर काम की शुरूआत की ।
उन्होंने आगे कहा कि नेशनल हाईवे 86 सदालतपुर से बाया रायसेन शहरा से होकर गोपालपुर बाइपास जोड़ तक करीबन साढ़े 10 किलोमीटर का निर्माण मरम्मत खुदाई सीडकोट का काम पौने 7 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।काम की गुणवत्ता बेहतर तरीके से कराया जाए।दय बाइपास व हाईवे 86 को मंजूरी व फंड हमारे नेता गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही कराई थी।
सौभाग्य की बात तो यह है कि अब इस क्षतिग्रस्त हाईवे का काम भी अब मुझे पूरा कराए जाने का अवसर मिला है। मप्र की कांग्रेस सरकार पूरी ताकत व उत्साह से निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने में जुटी है।सड़क ,बिजली पानी और सौंदर्यीकरण,इंफ्रास्ट्रेक्चर और मानव संसाधन विकास के कार्य मप्र की कमलनाथ सरकार प्राथमिकता से करवा रही है।
शिक्षा की गुणवत्ता में कराया सुधार
शिक्षामंत्री डॉ.चौधरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार कराया जा रहा है।पहली बार पेरेंट्स पालक मीटिंग करवाकर उसमें सुधार किया । साथ ही अगले शिक्षा सत्र से 5वीं,8वीं की बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराई जाएंगी । 9वींसे 11वीं कक्षा का सिलेबस एनसीआरटी के सिलेबस पर होगा। स्कूलों में घटती छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी की कवायद अभी से शुरू की गई है। ताकि सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या में वृद्धि हो सके।
पीडब्ल्यूडी ईई ने दिया स्वागत भाषण....
पीडब्ल्यूडी ईई किशन वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि नेशनल हाईवे 86 सदालतपुर से लेकर रायसेन शहर बाया गोपालपुर बाइपास चौराहे तक लंबाई करीबन साढ़े 10 किमी का मरम्मत कार्य 4 महीनों की समयावधि में पूरा कराया जाएगा। इस काम की सतत मॉनीटरिंग भी की जाएगी । इस कार्य की लगात 574.74 लाख रूपए है।