
AI से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर
mp news: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी देवर भाभी पर तब तक लाठी बरसाता रहा जब तक भाभी की सांसें थम नहीं गईं। घटना के वक्त घर में महिला का 8 साल का मासूम बेटा भी था जो चाचा के पैरों से लिपटकर रोता बिलखता रहा लेकिन चाचा का दिल नहीं पसीजा। वारदात के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।
खोहा गांव में खेमचंद मालवीय की पत्नी पूजा मालवीय (32) गुरुवार सुबह घर पर 8 साल के बेटे ऋतिक के साथ घर पर थी। पति खेमचंद खेत गया हुआ था, पूजा खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान देवर रामू मालवीय (27) आया और भाभी पूजा से चाय बनाने के लिए कहा। पूजा खाना बनाने की तैयारी कर रही थी इसलिए उसने चाय बनाने से मना कर दिया। चाय बनाने से मना करने पर देवर इस कदर बौखलाया कि उसने लाठी उठाकर भाभी पूजा पर हमला करना शुरु कर दिया। चाचा को मां को मारता देख 8 साल का ऋतिक आया और चाचा रामू के पैरों से लिपटकर रोने-बिलखने लगा लेकिन तब भी आरोपी रामू नहीं रुका और सांस थमने तक भाभी पूजा पर लाठी बरसाता रहा।
भाभी पूजा की हत्या करने के बाद जब आरोपी देवर रामू घर से बाहर निकला तो उसे बड़ा भाई खेमचंद मिला। खून से सने कपड़े देख जब खेमचंद ने रामू से पूछा तो उसने जवाब दिया भाभी को मार डाला है और फरार हो गया। पत्नी की हत्या की बात सुनते ही खेमचंद भागते हुए घर में पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी रामू मालवीय को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी रामू के 4 भाई हैं और वो सबसे छोड़ा है। सभी गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं और खेती बाड़ी करते हैं। अभी रामू की शादी नहीं हुई है इसलिए वो हर दिन किसी न किसी भाई के घर खाना खाने या चाय पीने चला जाता था। गुरुवार को वह तीसरे नंबर के भाई खेमचंद के घर पहुंचा था और भाभी की हत्या कर दी।
Published on:
19 Mar 2026 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
