
रायसेन। शहर में बाइक लुटेरों का गिरोह पुलिस को चुनौती दे रहा है। गुरूवार को दोपहर लगभग ढ़ाई बजे शहर के पुरानी तहसील मोहल्ला वार्ड सोलह निवासी सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबिल अब्दुल मुकीद खान को दो बाइक सवार लुटेरों ने बातों में लगाकर उनकी जेब में रखे करीब 2600 रूपए नकदी छीनकर चंपत हो गए हैं। एक हफ्ते में लूट की यह दूसरी वारदात हो गई है।
रविवार को सुबह करीब सात बजे सेवानिवृत्त एसडीएम एमपी सेन निवासी वार्ड चार भारत नगर कॉलोनी की पत्नी मार्निंग वॉक के लिए गोपालपुर तक घूमने गईं। टहलते हुए वह वापस अपनेघर आ रही थी। तभी बंधन मैरिज गार्डन के सामने दो बाइक सवार युवा लुटेरों ने उनके गले से सोनेकी चैन छीनकर बाइपास वाले रास्ते ईदगाह की गली से भागने में सफल हो गए थे।
पुलिस ने अभी तक इस लूट की वारदात से जुड़े शातिर लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। गुरूवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने यह दूसरी वारदात हो गई है। यह शातिर लुटेरे कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि सेवानिवृत्त है, कांस्टेबिल खान ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी तहसील वार्ड १६ रायसेन निवासी सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबिल अब्दुल मुकीद खान उम्र 68 वर्ष गुरूवार को पाटनदेव स्थित पावर हाउस बिजली बिल के दफ्तर गए। यहांघर का बिजली बिल जमा किया। इसकेबाद वह दोपहर के समय सागर रासेन राजमार्ग स्थित सेंट्रल बैंक शाखा रायसेन के सामने अपनी बैंक पास बुक की इंट्री कराने के बाद करीब 2600 रूपए बैंक से आहरण कर बाहर निकले।
तभी घात लगाए बैठे एक बाइक पर दो शातिर लुटेरों ने सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल अब्दुल मुकीद खान से बोले आपके गले में रूमाल डला है। एक लुटेरे युवक ने उन्हें बातों में लगाया दूसरे ने उनकी शर्ट की जेब में रखे नकदी 2600 रूपए दोपहर 2:30 बजे छीनकर बाइक पर बैठकर चकमा देकर सागर रोड तरफ भागने में सफल हो गए। वह बुजुर्ग हेडकांस्टेबिल कुछ बोल भी नहीं पाए कि लुटेरे उनकी आंखों के सामने से ही थोड़ी देर में ओझल हो गए।
इससे पहले भी बनगवां का एक युवा किसान उपज की राशि 40 हाजर रूपए निकाले गया था। यहां दो बाइक सवार लुटेरोंने दिनदहाड़े दो युवा किसान के हाथों में से नकदी 35 हजार छीनकर भाग गए थे। कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी आज तक कोतवाली पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी है।