रायसेन

15 अगस्त से टाई-बेल्ट और ब्लेजर नजर आएंगे स्कूली छात्र

स्व-सहायता समूह सिलकर १ लाख ३६ हजार विद्यार्थियों को सिलकर देंगे
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 12:47 PM IST
NEWS
15 अगस्त से टाई-बेल्ट और ब्लेजर नजर आएंगे स्कूली छात्र

रायसेन. कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर अब जिले के सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में भी टाई-बेल्ट ब्लेजर में नजर आएंगे बच्चे।जिला शिक्षा केंद्र सहित जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।हालांकि शासन द्वारा नए शिक्षा सत्र से ही नई यूनीफॉर्म देने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए गए थे।

लेकिन लंबी प्रक्रिया होने की वजह से इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। विभागीय अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से बच्चों को सौगात देने की कार्ययोजना बनाई है। किन्तु अभी तो विभाग के अधिकारियों को डिमांड भेजी गई है।

संभवतया सितंबर महीने तक बच्चों को नई यूनीफॉर्म मिल सकेंगी। नए यूनीफॉर्म में शासकीय मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को टाई और बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। वहीं स्कूली छात्राओं को ब्लेजर पहनना होंगे।डीपीसी विजय नेमा ने बताया कि जिले के सभी 1869 प्राइमरी व 657 मिडिल स्कूलों से छात्र संख्या 1 लाख 36 हजार की जानकारी बुलाई गई है।

ताकि समय पर आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूहों को राशि उपलब्ध कराई जा सके। दरअसल सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले इन छात्रों में मनोवैज्ञानिक बदलाने लाने के उद्देश्य से मप्र शासन ने यह कदम उठाया है।वैसे आमतौर पर प्रायवेट स्कूलों, कान्वेंट स्कूलों के छात्र अच्छी यूनीफॉर्म पहनकर स्कूल जाते हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे जब इन निजी स्कूलों के बच्चों की यूनीफॉर्म पहने देखते हैं तो उनके मन में एक अलग भाव आते हैं। इसी भेद को दूर करने के लिए जिला शिक्षा विभाग,जिला शिक्षा केंद्र ने यह निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सर्व शिक्षा अभियान के मद से अजा अजजा व बीपीएल परिवार के बच्चों को यूनीफॉर्म राशि मंजूर होगी। यह राशि स्व-सहायता समूहों के खातों में जमा होगी इस बार।वहीं सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए राज्य योजना मद से यूनीफॉर्म के लिए राशि दी जाएगी। इसके लिए प्रति छात्र 600 रूपए के मान से राशि देंगे।

जिले के करीबन 1 लाख 36 हजार छात्र-छात्राओं की राशि शाला प्रबंधन समिति के खातों में डाली जाएगी।समिति द्वारा यह राशि छात्रों को दी जाएगी। अगर किसी स्कूल में या किसी समूहों या किसी संस्था द्वारा यूनीफॉर्म बनाई जाएगी तो यह राशि ऑनलाइन तरीके से संबंधित के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। 15 अगस्त तक यूनीफॉर्म स्कूलों के सभी बच्चों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए हैं।

शिक्षक भी जैकेट में नजर आएंगे .....
नए शिक्षा सत्र से शिक्षक भी ड्रेस कोड में नजर आने वाले हैं।शिक्षिकाएं मेहरून कलर की और शिक्षक नेवी ब्ल्यू रंग की जैकेट में स्कूल पहुंचेगे।इसके साथ जैकेट पर राष्ट्र निर्माता का बैच भी लगा होगा।शिक्षकों को इसके लिए एक हजार रूपए दिए जाएंगे।हालांकि जून महीने में शासन से यह आदेश जारी किए थे। लेकिन अभी तक शिक्षकों को इस संबंध में शिक्षकों को इस आशय के निर्देश जारी नहीं हो सके हैं।

इस बार जिले के शासकीय प्राथमिक मिडिल स्कूलों में आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के जरिये यूनीफॉर्म बंटवायी जाएगी। ताकि गांवों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।इसके लिए आजीविका मिशन कार्यालय के परियोजना अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय कुमार नेमा डीपीसी रायसेन।

Published on: