-जांच पड़ताल में जुटी सुल्तानपुर पुलिस
रायसेन.सुल्तानपुर.थाना सुल्तानपुर के तहत अलग-अलग घटना दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर इन मामलों को विवेचना में लिया है। सुल्तानपुर थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि कोसमी के जंगल साढ़े बारह गांव में एक युवक का करीबन चार माह पुराना नरकंकाल सुल्तानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना परमौके पर पहुंचकर बरामद किया है। बुधवार को दोपहर सुल्तानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस युवक के नरकंकाल को बरामद किया।
इस मृतक की पहचान ३३ वर्षीय दौलतराम पुत्र कमल सिंह निवासी कोसमी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस मामले की कोई सूचना सुल्तानपुर थाने में दर्ज नहीं कराई है। पता चला है कि मृतक दौलतराम घर से बिना बताए करीब चार महीने पूर्व कहीं चला गया था। परिजन उस लापता युवक दौलतराम की तलाश करते रहे। लेकिन उन्हें जानकारी लेने के बाद उसकी कोई खबर नहींमिली ।
पुलिस ने मृतक के नरकंकाल को जब्त कर विशेष टीम के द्वारा गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल पीएम कराने भेजा है।इसके अलावा सुल्तानपुर के वार्ड १३ निवासी एक २५ वर्र्षीय विवाहिता सुमित्रा देवी ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका का विवाह लगभग चार महीने पहले ही भूरा ओड़ नामक युवक से हुआ था।मृतका अलवर हरियाणा की रहने वाली थी । बताया जा रहा है कि एक दो रोज पहले सुमित्रा देवी का प्रेमी उससे मिलने सुल्तानपुर पहुंचा।
वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी ।बाद में परिजनों ने उसकी तलाश कर बहू घर वापस ले आए। लेकिन बीती रात जब परिजन गहरी नंीद में सो गए । तभी उसने खुद को कमरे में बंद कर रात में ही साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली ।सुबह नवविवाहिता सुमित्रा देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला तो कोहराम मच गया ।
यह मामला संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल सुल्तानपुर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। इसी तरह सुल्तानपुर में ही एक सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की ने भी घर में केरोसिन उड़ेल कर आग के हवाले कर लिया। जिससे किशोरी ममता पुत्री दौलतराम कुशवाहा की मौत हो गई है। परिजनों ने सुल्तानुपर पुलिस को बताया कि जिस समय उकनी बेटी ने केरोसिन डालकर आमहत्याकी । दोपहर के समय मां बहन उसके मामा के घर गई थीं। पुलिस ने शवों को बरामद कर मामला विवेचना में लिया है।