रायसेन

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में लिया गया ये फैसला

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में लिया गया ये फैसला
3 min read
Jul 18, 2018
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, congress neta, mla, bjp, congress, election, election 2018, Assembly election 2018, baithak, decision taken by congress,
कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में लिया गया ये फैसला

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...

कांग्रेस पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव 2018 पूरी जोश ताकत व दमदारी से लड़ेगी। कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यह तय कर लें कि इस विधानसभा चुनाव को एक चुनौती मानकर मिलजुलकर यदि मेहनत करेंगे। तो निश्चित रूप से रायसेनजिले की चारों सीटें कांग्रेस प्रत्याशियों की ही झोली में जाएंगी। भाजपा बरसों पुराने इस मिथक को करारा जबाव दिया जा सकता है। भाजपा के जंगलराज किसानों से लेकर आमजन ऊब चुके हैं। बीजेपी के इस राज मेंं डीजल-पेट्रोल से लेेकर रसोईगैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की उपयोग में होने वाली वस्तुओं पर महंगाई डायन की मार चल रही है।

raisen news,
,
,
,
,
neta,
,
, congress,
,
,
,
, decision taken by congress, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/18/cong_3117913-m.jpg">

प्रदेशभर में कानून व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। महिलाओं, बच्चियों, नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हत्याओं के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले सामने आए हैं। रायसेन जिले के विधायक मंत्रियों के कारनामों से तो आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। इससे आमजन भी भाजपा के इस कुशासन को विदा करने के मूड में हैं। किसानों की आत्महत्या के मामला मप्र अव्वल राज बन चुका है। यह विचार कांग्रेस के पूव विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं रायसेन जिला समंवय समिति की बैठक के प्रभारी सुखदेख पांसे ने व्यक्त किए।

raisen news , raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
, mla, bjp, congress, election, election 2018, Assembly election 2018, baithak, decision taken by congress, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/18/cong1_3117913-m.jpg">

मंगलवार को दोपहर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुखदेव पांसे यहां के सांची रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस समंवय समिति की जिला स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, देवेंद्र पटेल गडरवास, लोक विजय शाह, गरूण रघुवंशी, रघुवीर सिंह मीणा, युद्धवीर सिंह पटेल, कमलेश राजपाल, महेशसाहू, जयंत दुबे, सत्वंत सिंह राणा, होशियार सिंह ठाकुर, कविंद्र रघुवंशी, मिर्जा मर्सरत बेग, वीरसिंह पटेल, ब्रजेश चतुर्वेदी, महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, वकील रेहान खान, अलीम खान, हकीम उद़्दीन मंसूरी, जावेद अहमद खान, संतोषशर्मा बनगवां, लखन सिंह, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार, गोविंद महाराज गुड्डाबघेल, वसीम पटेल, असलम खान, पार्षद इमरान खान, वकील भगवानदास लोहट, जावेद कदीर, चौधरी शशि सिंह रघु, देव किशन शर्मा, कालूराम विश्वकर्मा, मदनसिंह राजपूत, काशीराम अहिरवार, भुवनेश दुबे, दौलतसेन एडवोकेट, श्याम गौर, बाबूलाल चक्रवर्ती सहित सेक्टर प्रभारी, मण्डलम् प्रभारी आदि उपस्थित हुए।

कांग्रेस के पक्ष में बना माहौल
पांसे ने आगे कहा कि प्रदेशभर में भाजपा कार्यकाल में हुई झूठी घोषणाओं और मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रियों की जुमलेबाजी को आमजन अच्छी तरह जान चुके हैं। इसीलिए वह इस बार मप्र की सत्ता का बदलाव करने का वह मन बना चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है। कांग्रेस हाईकमान राहुलगांधी और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मिले निर्देश के अनुसार संगठन की मजबूती में तेजी से काम हो रहे हैं। सेक्टर, मंडलमों और ब्लॉक अध्यक्षों का गठन कर उनमें नई जान फूंकने का काम चल रहा है। इनकी खामियां भी जल्द दूर कर ली जाएंगी।

उन्होंने बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय लेकर उनमें एकजुटता और समन्वय बनाने का काम किया। मप्र से सत्ता परिवर्तन की उठी इस मुहिम अंत तक कायम रखना होगा। डॉ.प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।इस बार बदलाव के इस बयार में सांची विस सीट पर भीक कांग्रेस पाटी का उम्मीदवार निश्चित रूप से विजयीश्री का वरण प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत बरेली ने कहा कि स्थानीय नेताओं व जमीन से जुड़े नेताओं को ही प्रत्याशी बनाया जाए तो बेहतर होगा। कांग्रेस पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएं उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। संचालक नारायण सिंह ठाकुर ने किया। आखिर में आभार माना देव किशनशर्मा ने।

Published on:
18 Jul 2018 10:49 am