
रायसेन। गुरूवार को भी सुबह से तेज धूप निकली और गर्मी, उमस ने लोगों को बैचेन कर दिया। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार दो दिन बाद आसमान पर एक बार फिर से हल्के बादल छाने के आसार नजर आने लगे हैं। तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान हवाएं 11 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि फिलहाल बारिश होने के कोई आसार नहीं आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही है। वैशाख महीने की अक्षय तृतीया के दो दिन बाद तक भीषण गर्मी पड़ी। इसके एक सप्ताह बाद से ही गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए। लेकिन पिछले दो तीन दिनों से एक बार फिर से मौसम के तापमान में गर्मी बढऩे लगी है।
ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी डिमांड
जिला मुख्यालय पर गुरूवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। इस दौरान घर से बाहर जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ो, गमछे बांधकर ही निकले। वहीं तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजार और शहर की सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा ।
लोगों की हालत खराब होने लगी है। रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। बाजार में गन्ने नींबू का ज्यूस, शिकंजी लस्सी, मैंगो ज्यूस कोल्ड डिंक्स की बिक्री भी तेज होने लगी है।
तापमान का पारा 43.8 डिग्री .....
गुरूवार को सुबह साढ़े 10 बजे तापमान का पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस आंका गया ।जबकि बुधवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान मं 2 डिग्री अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशाओं से हवाएं चल रही हैं। इसकी गति काफी तेज है। अभी ये 11 किमी प्रति रफ्तार से चल रही हैं। मौसम के तकनीकि अधिकारी डॉ.एसएस तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में आसमान पर हल्के बादल छाएंगे पर बसरेंगे नहीं।