MP News: भोपाल-विदिशा हाईवे पर शुक्रवार सुबह खौफनाक वारदात। युवक ने रेलवे ओवरब्रिज के पास अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया।
bhopal-vidisha highway:रायसेन के सलामतपुर थाना क्षेत्र में शुकवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे 26 वर्षीय युवक ने अपनी ही 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित पुलिस टीम पहुंची। पास में ही एक मोटरसाइकिल और 12 बोर की बंदूक पड़ी हुई थी। मोटरसाइकिल पर रखे बैग में मिले कागजातों से मृतक की पहचान जितेंद्र साहू पिता लखन साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी राघव जी कालोनी विदिशा के रूप में हुई। एफएसएल और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र सुबह जल्दी उठा, चाय बनाई और माता-पिता को भी दी। इसके बाद डॉक्यूमेंट लेकर भोपाल जाने के लिए घर से निकला था। वह अविवाहित था और परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ समय पहले वह गार्ड की नौकरी करता था और उसके पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी थी। (mp news)
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक के परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विदिशा की राघव जी कालोनी निवासी जीतेन्द्र साहू घर का इकलौता लड़का था। उसकी एक बड़ी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक 7 से 8 महीने पहले तक गार्ड की नौकरी करता था। इस दौरान उसने कई प्रायवेट संस्थानों में नौकरी की है। लेकिन परिजनों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। तभी से वह बेरोजगार था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह विदिशा स्तिथ अपने घर से लगभग 7 से साढ़े सात बजे के बीच मोटरसाइकिल से भोपाल जाने का बोलकर निकला था। वह अपने साथ डॉक्यूमेंट भी लेकर गया था।
जीतेन्द्र साहू ने सलामतपुर में रेलवे ओवरब्रिज के पास लगभग सुबह 3 बजे अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक को अपने दोनों पैरों में फंसाकर सीने पर नाल रखकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बंदूक के कवर में 6 कारतूस और रखे हुए थे और 2 कारतूस बंदूक में भी लोड थे। बताया जा रहा है कि जीतेन्द्र साहू ने एक से डेढ़ साल पहले ही बंदूक का लाइसेंस बनवाया था। (mp news)
शुकवार शुभ जानकारी मिली कि किसी युवक का शव रेलवे ओवरब्रिज के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो विदिशा निवासी जितेंद्र साहू ने अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारण अभी अज्ञात है। जांच में आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। - दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर