राजगढ़

13 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

किशोरी के पेट में दर्द बढ़ा तो परिजन भी घबरा गए...
2 min read
omg
नर्स को घर बुलाकर अबाॅर्शन करवा रही थी 7 माह की गर्भवती महिला, चली गई जान

राजगढ़ . जिला चिकित्सालय में एक 13 साल की किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के साथ ही न सिर्फ कम उम्र में मां बनी नाबलिग बल्कि उसके परिजन भी उस बच्चे को जन्म लेने के साथ ही छोडक़र जाने लगे थे। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की टीम ने उन्हें समझाया। तब कहीं जाकर वे बच्चे को अपने साथ लेकर गए। फिलहाल किशोरी जिला चिकित्सालय में ही भर्ती है और विशेष देखरेख में उपचार चल रहा है।

जिला चिकित्सालय का मामला....

मामला करीब एक साल पुराना है। जब जूनापानी गांव के ही रहने वाले जितेन्द्र नाम के युवक ने किशोरी को अपनी हवश का शिकार बनाया। पहले परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब किशोरी के पेट में दर्द बढ़ा तो परिजन भी घबरा गए। ऐसे में उन्होंने अस्पताल में जांच कराई तब कहीं जाकर यह बात पता लगी।

लेकिन लंबा समय हो जाने के कारण गर्भपात की स्थिति नहीं थी। जिसके कारण नाबालिग होने के बावजूद उसने बच्चे को जन्म दिया। यहां परिजनों ने दो अक्टूबर को कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यहां बच्चे को गोद लेने पहुंच गए दो लोग....

बच्चे ने जैसे ही जन्म लिया। परिजन उसे मेटरनिटी स्टाफ रूम के सामने ही छोडक़र जा रहे थे। हालांकि समझाइस के बाद बच्चा उनके पास है। लेकिन जब इस घटना की सूचना कुरावर के एक व्यवसायी और सारंगपुर के व्यवसायी बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर चुके है। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद किशोरी पूरी तरह से चुप है।

इस संबंध में पहले ही थाने में मामला दर्ज है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बच्चे को लेकर भी दो लोगों ने गोद लेने की इच्छा जताई है।

गुलाबसिंह देलवार, चौकी प्रभारी अस्पताल

Published on:
16 Oct 2018 09:39 am