
ब्यावरा। भोपाल से मुबारकपुर जंक्शन और इससे आगे तेजी से शुरू हो चुके भोपाल-ब्यावरा रोड का काम दिसंबर-२०१९ में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण एजेंसी सीडीएस द्वारा ईपीसी मोड में बनाए जा रहा रोड पूरी तरह से सीसी युक्त होगा।मुबारकपुर जंक्शन से आगे सीसीकरण के साध ही खुदाई का काम भी जोरों पर है। कुरावर-श्यामपुर के बीच लेवलीकरण काकाम वर्तमान में किया जा रहा है। काम की रफ्तार को देखते हुए अपने तय समय में रोड बना दिया जाएगा।
बता दें कि काफी दिनों तक स्वीकृति में अटके रहे रोड का पैंचवर्क पिछले साल किया गया था, इससे थोड़ी राहत बारिश में हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार बारिश से पहले पुल-पुलियाओं को छोड़कर आधा रोड बना दिया जाएगा, फिलहाल काम जोरों पर जारी है। बात दें कि करीब १०८६ करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन के लालघाटी से मुबारकपुरा जंक्शन तक का हिस्सा सिक्स लेन में बनेगा, बाकी ब्यावरा तक फोरलेन बनेगा।
ब्यावरा-नरसिंहगढ़ के बीच होगा टोल
105.62 किलोमीटर के भोपाल-ब्यावरा फोरलेन में दो टोल प्लॉजा होंगे, जिसमें पहले भोपाल से आठ किमी आगे (संभवत: मुबाकपुर जंक्शन) और दूसरा ब्यावरा से आठ किमी आगे नरसिंहगढ़ रोड पर बनेगा। ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रॉक्र्युमेंट कंस्ट्रक्शन) के तहत बनने वाले फोरलेन में टोल प्लॉज शासन वसूलेगा। पूरे रोड का काम अपने तय टारगेट में ढाई साल में पूरा करना होगा।
फैक्ट-फाइल
-१०८६.४८ करोड़ से बनेगा रोड।
-७८२.६८ करोड़ मुबारकपुर से ब्यावरा तक के लिए।
-३०३.८० करोड़ लालघाटी से मुबाकरपुर तक।
-ढाई साल का समय दिया गया।
-दिसंबर-२०१९ तक पूरा करना होगा काम।
(एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार)
चार साल में जागी उम्मीद
वर्ष-२०१२ में टांसट्रॉय कंपनी द्वारा काम छोडऩे के बाद से ही विवादों में रहे भोपाल-ब्यावरा रोड का भविष्य इस साल जाकर तय हो पया है। इससे पहले हर तरह की मांगें शासन स्तर पर उठती रही लेकिन कोई हल नहीं निकला। दो बार अलग-अलग एजेंसिज को काम दिए जाने के बावजूद हल नहीं निकल पाया। पिछले साल देवास फोरलेन के भूमि-पूजन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद इसे गति मिले
और अब काम शुरू हो पाया है।
2019 में पूरा होगा काम
भोपाल की ओर से काम शुरू कर दिया गया है, इसे दिसंबर-2019 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। एजेंसी ने रफ्तार से काम शुरू किया है। दो टोल प्लॉजा के साथ ही लालघाटी से मुबारकपुर तक सिक्स लेन बनेगा।
-एम. के. जैन, रीजनल मैनेजर, एनएचएआई, ब्यावरा