राजगढ़

ब्यावरा NH पर बड़ा हादसा: टायर फटने से ट्रक पलटा, आग में स्वाहा हुआ लाखों का माल

टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक असंतुलित होकर सडक़ किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसके इंजन के हिस्से से चिंगारी निकली और कुछ ही क्षणों में आग भडक़ उठी।

2 min read
Feb 07, 2026
आगरा-मुंबई हाईवे पर शनिवार को ट्रक पलट गया। फोटो-पत्रिका

truck accident: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (agra mumbai national highway) पर क्षेत्र के भाटखेड़ी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक कई मीटर तक घिसटा गया जिससे उसमें भीषण आग लग गई। ट्रक में भरा लाखों रुपए का दूध पाउडर जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल, ट्रक नंबर RJ 17GA 7204 महाराष्ट्र से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी करनवास थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी गांव के पास अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक असंतुलित होकर सडक़ किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसके इंजन के हिस्से से चिंगारी निकली और कुछ ही क्षणों में आग भडक़ उठी।

ट्रक में बड़ी मात्रा में दूध पाउडर भरा होने से आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

हादसे के दौरान ड्राइवर धर्मेंद्र पुत्र कैलाश पाल सरकड़ा कानपुर और क्लीनर जितेंद्र सिंह व उनके साथी नरेंद्र सिंह ने किसी तरह से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची करनवास पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें भरा लाखों रुपए का माल पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। करनवास थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टायर फटने से ट्रक के पलटने और आग लगने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Updated on:
07 Feb 2026 05:32 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर