
wife dies after husband heart attack
MP News: कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है और अगर दोनों में अटूट प्रेम हो तो पति-पत्नी एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते। ऐसा ही एक हृदयविदारक मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और पति की मौत के 24 घंटे के अंदर ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर ही पति-पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना बिसोनिया गांव की है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
बिसोनिया गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ (67) का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। राजेन्द्र सिंह के निधन की खबर जब घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी गोपी कुंवर को पति की मौत का गहरा सदमा लगा और वो पति की मौत के सदमे में 24 घंटे अंदर ही पत्नी गोपी कुंवर ने भी दम तोड़ दिया। गोपी कुंवर के बेटों ने बताया कि मां को ब्लड प्रेशर और शुगर की पहले से समस्या थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लेकर गए, इलाज भी हुआ लेकिन मां को बचाया नहीं जा सका।
मृतक राजेन्द्र सिंह के बेटों ने बताया कि पिता रिटायर्ड शिक्षक थे और उन्हें दूसरी बार अटैक आया था, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता का अंतिम संस्कार करने के कुछ देर बाद ही मां गोपी कुंवर की भी तबीयत बिगड़ने लगी थी, तुरंत मां को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन मां को बचाया नहीं जा सका और पिता के निधन के 24 घंटे के अंदर ही मां ने भी हमें छोड़कर चली गई।
24 घंटे के अंदर ही परिवार के सिर से माता-पिता दोनों का हाथ हमेशा के लिए उठने वाली इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को जहां बेटों ने पिता का अंतिम संस्कार किया तो वहीं मंगलवार को मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजेन्द्र और गोपी कुंवर के दो बेटे हैं जो गांव में ही उनके साथ रहते थे। दोनों के सिर से एक ही दिन में माता-पिता का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम होने की चर्चाएं भी गांव में हो रही हैं।
Published on:
14 Apr 2026 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
