14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रॉपर्टी के लिए भाई की हत्या, पत्थर रखकर रोका, सीने में गोली मारी और पत्थरों से कुचला

MP News: पैतृक संपत्ति के विवाद में चचेरे भाई को बेरहमी से मार डाला, दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
rajgarh

property dispute murder cousin killed

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से लगे भगवतीपुरा गांव में पैतृक संपत्ति विवाद में एक युवक की उसी के चचेरे भाई और एक अन्य ने हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 9.30 बजे राजगढ़ से लौटते समय गांव के पास ही पहले गोली मारी गई और फिर पत्थर से कुचल-कुचलकर मार डाला। फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोग पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

पुलिस ने बताया कि रामबाबू पिता भारतसिंह गुर्जर (26) निवासी भगवतीपुर की हत्या कर दी गई है। पिता भारतसिंह की रिपोर्ट पर मृतक के ही ताऊ के बेटे विशाल गुर्जर और एक अन्य होकमसिंह गुर्जर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। मृतक भारत सिंह के पिता ने बताया कि भारत सिंह जब घर लौट रहा था, तभी घात लगा बैठे आरोपियों ने पहले उस पर फायरिंग की, फिर एक ने पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

रास्ते में लगाया पत्थरों का ढेर, फिर मारी सीने में गोली

हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। जब रामबाबू लौट रहा था, तो गांव के पास ही उक्त आरोपियों ने रास्ते में पत्थर जमा रखे थे। पत्थरों को देखकर जैसे ही वह रुका तो सीने में गोली मार दी। इसके बाद वहीं पड़े पत्थरों से सिर और चेहरे को कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलहान हो गया। परिजन पहुंचे तो लहूलहान हालत में रामबाबू मिला, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जैसे ही वहां फायरिंग हुई तो उसकी आवाज सुन गांव के ही संदीप नाम के युवक ने परिजन को बताया, दौड़कर सभी घटनास्थल पर पहुंचे।

पैतृक संपत्ति बनी जघन्य हत्या का कारण

जानकारी के अनुसार पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था। यही इस जघन्य हत्या का कारण बना है। आरोपी विशाल पिता करणसिंह गुर्जर ने फायरिंग कर दी। वहीं, होकम सिंह भी उसके साथ था, पत्थरों से हमला भी किया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है। बताया जाता है कि लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर खून आंखों पर सवार था। सोमवार शाम उस गुस्से ने हत्या का रूप ले लिया। कोतवाली टीआई मंजू मखेनिया का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।