13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चालक ने साइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौत 2 गंभीर घायल

Road Accident : नेशनल हाईवे-46 पर पीपलहेला जोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे के बाद बुजुर्ग समेत तीनों को गंभीर हालत में रेफर किया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

नेशनल हाईवे-46 पर भीषण सड़क हादसा (Photo Source- Input)

Road Accident : प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाई जा रही सड़क सुरक्षा और जागरुकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां हर रोज सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। इन्हीं में से दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। ऐसे ही एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है सूबे के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से, जहां नेशनल हाईवे-46 पर पीपलहेला जोड़ के पास प्रगति पथ स्कूल के पास रात के समय एक बेलगाम दौड़ते बाइक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना रात करीब 9 बजे के बाद की है। यहां एक बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, साइकिल सवार बुजुर्ग के साथ साथ बाइक चालक और उसपर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, बुजुर्ग की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।

बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

इस भीषण सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग रामनारायण पिता शोभाराम नागर निवासी पीपलहेला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, बाइक सवार 30 वर्षीय राजेश पिता लालसिंह तंवर और 23 वर्षीय सुरेश पिता सर्जन सिंह तंवर, दोनों निवासी प्रेमपुरा का गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज जारी है। सुरेश का पैर फ्रैक्चर हुआ है। जबकि, राजेश के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ा

बताया जा रहा है कि, बाइक सवार नरसिंहगढ़ की तरफ से आ रहे थे और बुजुर्ग साइकिल से घर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजगढ़ रेफर कर दिया गया। राजगढ़ ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

ढाबे पर रहता था बुजुर्ग, शिव के चरण ला रहे थे बाइक सवार

बताया जा रहा है कि, पीपलहेला में रहने वाले बुजुर्ग भोपाल बायपास स्थित पवन ढाबे पर रहते थे। देर रात साइकिल से घर की ओर जा रहे थे। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक नरसिंहगढ़ से शिव के चरण (पगल्या) लेकर लौट रहे थे। तभी वो इस हादसे का शिकार हो गए।