राजगढ़

आधार कार्ड मांगने पर महिला टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, दो महिला ने मिलकर ऐसा जवाब, देखें VIDEO

राजगढ़ जिले के ब्यावरा टोल नाके पर हुई घटना...। भाजपा नेता की गुंडागर्दी...। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात...।

2 min read
Aug 22, 2022

राजगढ़। मध्यप्रदेश में महिला टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। थप्पड़ मारने वाला भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष (janpad panchayat adhyaksh) का भतीजा था, जिससे कहा-सुनी हो गई थी। यह घटना ब्यावरा टोल नाका (toll naka) की है। भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा टोल नाके (biaora toll naka) पर यह घटना हुई। वाहन चालक भाजपा नेता (bjp leader) टोल नाके से गुजर रहा था। टोल प्लाजा पर एक महिला कर्मचारी काम कर रही थी। टोल नाके से गुजरते समय भाजपा नेता की टैक्स को लेकर महिला कर्मचारी के साथ विवाद हो गया। इस पर भाजपा नेता अपनी कार से बाहर आया और टोल प्लाजा के भीतर बैठी महिला को जोर से थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला ने भी उसे सबक सिखाने के लिए चप्पल से पिटाई कर दी, उसके साथ ही अन्य महिला कर्मी भी वहां आ गई और उसने भी भाजपा नेता को करारा जवाब दिया।

वीडियो हो गया वायरल

आरोपी का नाम राजकुमार गुर्जर बताया जा रहा है। गुर्जर ने टोल नाके में काम करने वाली महिला के साथ जमकर मारपीट की। हालांकि महिलाकर्मी ने भी पलटकर करारा जवाब दिया। राजकुमार खुद को ब्यावरा जनपद अध्यक्ष का भतीजा बता रहा था। पीड़ित महिला पूजा दांगी देहात थाना पहुंची और उसने पूरी घटना थाने में बताई। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने भाजपा नेता राजकुमार गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

टैक्स को लेकर हुआ विवाद

टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार से निकलकर राजकुमार गुर्जर टोल प्लाजा में महिला से विवाद करने आया था। इसके बाद उसने जोर से थप्पड़ महिला टोलकर्मी को जड़ दिया। इसके बाद महिला टोलकर्मी भी अपनी चप्पल निकाल ली और भाजपा नेता पर तीन-चार बार वार किए। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने बीच-बचाव किया। महिला टोलकर्मी ने पूरे मामले को लेकर मीडिया से बात की और बताया कि टैक्स को लेकर बात शुरू हुई थी। इस पर महिला टोलकर्मी ने टोल टैक्स मांगा, जिसे लेकर व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी। इसके बाद सुपरवाइजर से बात करने को कहा। महिला ने सुपरवाइजर को बुला लिया। इसी दौरान वो व्यक्ति कार से बाहर आया और महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दो महिलाओं ने मिलकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया

शनिवार दोपहर 3.42 बजे बूथ नंबर 5 पर युवक आया।
राजकुमार गुर्जर अल्टो 800 कार से आया था।
सभी वाहनों की तरह उसे भी रोका गया था।
उन्होंने कहां मैं लोकल का हूं। इस पर मैंने आधार कार्ड मांगा।
आधार कार्ड नहीं दिखाते हुए मुझे थप्पड़ मारा।
मेरा दुपट्टा खींचा। मुझे जान से मारने की धमकी दी।
बाद में दोबारा अपने साथियों के साथ मुझे मारने आया।
उसने टोल प्लाजा पर उपद्रव मचाया, तोड़फोड़ की।

Updated on:
22 Aug 2022 02:50 pm
Published on:
22 Aug 2022 02:46 pm
Also Read
View All