राजगढ़

पोते का हाथ पकड़कर निकले दिग्विजय सिंह, फिर शुरु की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

Digvijay Singh दिग्विजय सिंह ने फिर शुरु की पदयात्रा, पोते का हाथ थामकर निकले, मंदिर में विधिवत की पूजा अर्चना
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 12:20 PM IST
दिग्विजय सिंह ने पोते का हाथ थामकर फिर शुरु की पदयात्रा
दिग्विजय सिंह ने पोते का हाथ थामकर फिर शुरु की पदयात्रा image X @OfficeOfDVS

Digvijay Singh : कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा फिर शुरु कर दी है। उन्होंने बुधवार को राघौगढ़ से पदयात्रा प्रारंभ की। इससे पूर्व हनुमान मंदिर, पाटई आश्रम में विधिवत पूजा पाठ भी की। दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह व उनके अन्य परिजन भी यहां उपस्थित थे। पूजा के बाद जय सियाराम का जयघोष गूंजा। दिग्विजय सिंह कु्छ दूर तक अपने पोते का हाथ पकड़कर पैदल चलते रहे।

यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से भरे कलश एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इसके बाद राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज को ससम्मान सलामी दी। इसके साथ ही देश की एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा सत्य, सनातन और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

दिग्विजय सिंह ने दीपावली पर्व को देखते हुए सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को ब्रेक दे दिया था। इस दौरान मंगलवार को वे अपने पुत्र ​जयवर्धन सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गुना पहुंचे। यहां ​दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर असहमति जताई। उन्होंने एसआइआर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तियों का समर्थन करते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि यह प्रक्रिया किसके आदेश पर कराई जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की संभावना भी जताई। उन्होंने यूपी चुनाव में सपा से गठबंधन के स्पष्ट संकेत दिए।

राघौगढ़ से सनातन यात्रा पुन: प्रारंभ करने पर दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज राघौगढ़ स्थित श्री हनुमान मंदिर, पाटई आश्रम से अयोध्या में राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ जन जागरण हेतु उज्जैन (शिवधाम) से अयोध्या (रामधाम) तक "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" के अठारहवें दिन की पदयात्रा" का शुभारंभ किया।

यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इसके उपरांत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज को ससम्मान सलामी अर्पित कर देश की एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा सत्य, सनातन और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

सत्य, धर्म, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही यह पदयात्रा सनातन धर्म के मूल आदर्शों के प्रति जनजागरण का एक पुनीत प्रयास है।

जय सियाराम। हर हर महादेव।

Updated on:
11 Nov 2026, 12:20 PM IST
Published on: