राजगढ़

election results 2024: अपने ही गढ़ में पिछड़े दिग्विजय सिंह, 24506 वोट से भाजपा आगे

election results 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के रिजल्ट आने शुरू, कुछ ही देर में साफ हो जाएगी तस्वीर, किसकी बन रही सरकार...

2 min read
Jun 04, 2024

election results 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 की परीक्षा के रिजल्ट की घड़ी आ चुकी है और रूझान आने शुरू हो गए हैं। पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी मतगणना हो रही है। कुछ ही देर में तस्वीर साफ होने वाली है कि किसकी सरकार बनने वाली है और मध्यप्रदेश में किसका डंका बजने वाला है। अभी अभी रूज्ञान आया है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपने गढ़ राजगढ़ से पीछे चल रहे हैं। राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर के साथ है।

दिग्विजय सिंह 24506 वोट से पीछे


अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक राजगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। अभी तक भाजपा के रोडमल नागर की कुल लीड 24506 पहुंच चुकी है। बता दे कि दिग्विजय सिंह का ये आखिरी चुनाव है और उन्होंने खुद ही चुनाव प्रचार के दौरान ये बात कही थी।

रतलाम- रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान लगातार अपनी लीड बनाए हुए हैं और आगे चल रही हैं।

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

गुना सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
मुरैना में कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं।
छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

MP के चार चरणों में कुल 66.87 फीसदी मतदान


मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए। सभी चरणों को मिलाकर कुल 66.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 69.37 फीसदी पुरुष मतदाता और 64.24 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण में 67.75 फीसदी मतदान


पहले चरण की बात करें तो कुल मतदान 67.75 फीसदी हुआ। इनमें 68.58 फीसदी पुरुष और 66.91 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में दर्ज हुआ। यहां 79.83 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 81.23 फीसदी पुरुष और 78.40 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। इसके बाद बालाघाट में 73 फीसदी मतदान, मंडला में 72.84 फीसदी, जबलपुर में 61.00 प्रतिशत, शहडोल में 64.68 और सीधी में 56.50 फीसदी मतदान हुआ।

दूसरे चरण में 58.59 प्रतिशत वोटिंग


दूसरे चरण में कुल 58.59 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 61.54 फीसदी पुरुष और 55.37 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद सीट पर रहा। यहां 67.59 फीसदी मतदान हुआ। जबकि टीकमगढ़ में 60.00 फीसदी, दमोह में 56.48 फीसदी, खजुराहो में 56.97 फीसदी, सतना में 61.94 फीसदी और रीवा में 49.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

तीसरे चरण में 66.75 प्रतिशत हुआ मतदान


तीसरे चरण की बात करें तो कुल 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इनमें 69.70 फीसदी पुरुष और 63.53 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीसरे चरण में सबसे अधिक मतदान राजगढ़ सीट पर हुआ। यहां 76.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके साथ ही विदिशा में 74.48 प्रतिशत, बैतूल में 73.53 फीसदी, गुना में 72.43 फीसदी मतदान हुआ। इनके अलावा मुरैना में 58.97 फीसदी मतदान। भिंड में 54.93 प्रतिशत मतदान। ग्वालियर में 62.13 फीसदी मतदान। सागर में 65.75 प्रतिशत, भोपाल में 64.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चौथे चरण में 72.05 फीसदी वोटिंग


चौथे और अंतिम चरण में 72.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिनमें 75.10 फीसदी पुरुष और 68.96 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी चरण में सबसे अधिक वोटिंग खरगोन में दर्ज हुई। यहां 76.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही देवास में 75.48 प्रतिशत, उज्जैन में 73.83 प्रतिशत, मंदसौर में 75.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। रतलाम में 72.94 प्रतिशत, धार में 72.76 प्रतिशत, इंदौर में 61.67 फीसदी मतदान हुआ। जबकि खंडवा में 71.52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

Updated on:
04 Jun 2024 11:15 am
Published on:
04 Jun 2024 09:48 am
Also Read
View All

अगली खबर