6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां को आखिरी कॉल– ‘अच्छा बेटा बनने के बजाय हमेशा आपका नुकसान किया, अब बस…’

mp news: मां से हुई बातचीत के बाद बंद आ रहा था फोन, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, पत्नी बेसुध, मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा व एक बेटी है।

2 min read
Google source verification
rajgarh

मृतक बंटी भिलाला की फाइल फोटो

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रेलवे ट्रैक पर एक युवक संदिग्ध हालत में गंभीर घायल मिला था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 8.45 बजे काचरी गांव के पास की है। मृतक अपने परिवार में इकलौता बेटा था। युवक कर्ज चुकाने के लिए गिरवी रखी अपनी पत्नी की कर्दोनी को लेकर तनाव में था। उसने गुरुवार को शाम करीब 4 बजे मोबाइल से मां को फोन किया था और अब कभी वापस जिंदा न आने की बात कही थी। जिसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मृतक की पहचान बंटी भिलाला उम्र 25 साल निवासी कीलखेड़ा के तौर पर हुई है।

मां को किया था आखिरी फोन

मृतक के पिता गोकुल प्रसाद ने बताया कि बंटी ने अन्नपूर्णा फायनेंस कंपनी से 40 हजार रुपये का समूह लोन लिया था। गुरुवार को इसकी पहली किस्त की तारीख थी, वह गुरुवार सुबह 9 बजे घर से किस्त जमा करने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद शाम 4 बजे उनसे अपने मोबाइल से घर के नंबर पर कॉल कर अपनी मां पप्पी बाई से बात की। इसमें बंटी ने पप्पी बाई से कहा कि मां, मैंने आपका अच्छा बेटा बनने की बजाय हमेशा आप लोगों का नुकसान ही किया है। अब मैं जीना नहीं चाहता हूं, अब जिंदा घर नहीं आऊंगा। कहते हुए फोन काटकर मोबाइल बंद कर लिया। तभी से परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे, तभी देर रात को ट्रैक पर वह गंभीर हालत में पड़ा मिला।

रो-रोकर बेहोश हुई मां, पत्नी का भी बुरा हाल

हादसे की सूचना जैसे ही बंटी की मां पप्पी बाई को लगी तो वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। बेटे को खोने का सदमा मां को इस कदर लगा है कि वो रो-रोकर बेहोश हो रही है। वहीं बंटी की पत्नी संगीता भिलाला का भी रो- रोकर बुरा हाल है। बंटी के दो बच्चे हैं जिनमें 4 साल की बेटी वैष्णवी और 2 साल का बेटा चिराग है।