
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के बांड़ी खाली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का एटीएम काटने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।रात करीब 2 बजे एटीएम केबिन में घुसे नकाबपोश बदमाश ने एटीएम काटने जैसे ही उसका पहला लॉक तोड़ा तो एटीएम मशीन में लगे सेंसर से बैंक के मुंबई स्थित हेड ऑफिस के कंट्रोल रूम में अलार्म बज गया। वहां से आई सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग निकला और एटीएम लूट की बड़ी घटना टल गई।
दरअसल, शहर के पुराने एबी रोड पर बांडी खाली के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के बाहर बैंक का एटीएम लगा हुआ है। जहां रात करीब 2 बजे एक नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचा और केबिन में दाखिल होकर एटीएम मशीन का पहला लॉक तोड़ दिया। बदमाश जिस लॉकर में कैश रखा था उसे तोड़ पाता उसके पहले ही मशीन में लगे सेंसर से एटीएम के साथ हो रही इस हरकत पर बैंक के मुंबई स्थित हेडऑफिस के कंट्रोल रूम का सायरन बज गया।
रात को ही हेड ऑफिस से तुरंत इसकी सूचना राजगढ़ जिला पुलिस व ब्यावरा पुलिस को दी गई। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश वहां से को भाग निकला। लेकिन पुलिस ने एटीएम केबिन के अंदर से लोहे की एक रॉड पड़ा हुआ पाया है। ऐसी आशंका जताई है कि, बदमाश उसी रॉड से एटीएम तोडक़र कैश लूटकर ले जाने की कोशिश कर रहा था।
इस मामले की सूचना हेडऑफिस पहुंचने के बाद गुरुवार दोपहर को बैंक के रीजनल ऑफिस के अधिकारी ब्यावरा पहुंचे और एटीएम मशीन के टूटे हुए हिस्से को बदलवाने की कार्रवाई कराने सहित घटना की पूरी जानकारी ली। इस मामले में शाम 5 बजे बैंक के ब्यावरा शाखा प्रबंधक बनवारी यादव ने शहर थाने में लिखित आवेदन दिया है।
शहर के बीचों बीच सामने एटीएम काटने की कोशिश किए जाने की इस वारदात ने एक बार फिर से पुलिस की रात की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वह भी तब, जब तीन दिन पहले ही हाईवे के डोबरा स्थित सलूजा वेयरहाउस में 2 दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा चौकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं लूटने की बड़ी वारदात सामने आ चुकी है। इसके बाद भी पुलिस गश्त की व्यवस्था में टाइट नहीं हुई है। शायद यही वजह है कि, एटीएम लूट की बड़ी कोशिश की यह वारदात सामने आई है।
Published on:
05 Feb 2026 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
ट्रेंडिंग
