राजगढ़

पैसेंजर ट्रेन में ’40 लाख’ की चोरी, बच्चों को बातों में उलझाया, फिर सोना-चांदी लेकर फरार हो गए चोर

Gold-Silver Theft: राजगढ़ में शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आ रहीं आशा सुरतानिया के बैग से यह चोरी हुई। बैग में करीब 250 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर थे।

2 min read
Apr 27, 2026
Theft worth 40 Lakh on Bina-Nagda Passenger Train (Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश में एक पैसेंजर ट्रेने बड़ी चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। सोने-चांदी के आसमान छूते भाव के बीच राजगढ़ जिले मक्सी-रुठियाई रेल खंड पर चलने वाली बीना-नागदा ट्रेन से करीब 40 लाख रुपए के जेवर (Gold-Silver jewelry) चोरी हो गए। उज्जैन से शादी में शामिल होने राजगढ़ आ रही महिला के बैग से यह चोरी की गई। पूरा घटनाक्रम रविवार दोपहर का है।

जानकारी के अनुसार उज्जैन के सूरज नगर से राजगढ़ में शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आ रहीं आशा सुरतानिया के बैग से यह चोरी हुई। इसमें करीब 250 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर थे। जो कपड़ों के अंदर रखे हुए थे। उनके साथ उनकी बहिन दो बच्चे भी थे। उनकी बेटी कृतिका और उनके 10-12 साल के बच्चे भी थे। शादी में पहनने के लिए वे इस्तेमाल किए हुए जेवर लेकर आई थीं। तभी रास्ते में यह घटना हो गई।

ये भी पढ़ें

MP में अचानक रिवर्स की गई ट्रेन! ट्रैक पर मंडरा रहा था बड़ा खतरा, देखें तस्वीरें

बैग में रखे थे सोने-चांदी के जेवर

जानकारी के अनुसार बैग के अंदर सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। जिनमें रानी हार, गले दो अन्य हार, 100 ग्राम की चूड़ी, दो चैन, कान टॉप्स, गले का पेंडल का सेट, चांदी के दो करदौने, दो जोड़ पायल सहित तकरीबन 250 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर थे। वर्तमान में 10 ग्राम सोना 152500 रुपए में आ रहा हैं, वहीं, चांदी 2 लाख 42 हजार रुपए किलो है। उस हिलाज से करीब 40 लाख सोना और सवा लाख की चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।

बदमाशों ने बच्चों को बातों में लगाया

ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य ट्रेन में मक्सी-शाजापुर के आसपास बैठे। आम यात्री की तरह वे दोनों बच्चों के पास ऊपर की रैक पर बैठ गए, वहीं पर जेवर वाला बैग भी रखा था। दोनों युवकों ने बच्चों से बातों-बातों में उगलवा लिया कि कहां जा रहा हैं और क्यों जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि शादी में राजगढ़ जा रहे। यानी उनका टॉरगेट यही रहता है कि शादी में जा रहे होंगे तो जेवर होंगे ही। इस आधार पर उन्होंने जेवर की जानकारी निकाली और बैग पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने इतनी सफाई से बैग की कटिंग की कि महिला को अगले दिन यानी सोमवार तक भी बिना बैग खोले पता ही नहीं चल पाया कि कुछ चोरी हो गया।

अगले दिन कपड़े निकालने के लिए बैग खोला तो पता चला

शादी में आने के बाद वे व्यस्त हो गए और बैग कहीं रख दिया। जब कपड़े निकालने के लिए बैग टटोला तो पता चला कि उसमें लाई गई ज्वैलरी है ही नहीं। इस पर आशा रोने लगी, उन्होंने कहा कि मेरे जीवनभर की कमाई चोरी हो गई। वे बिलख पड़ीं। साथ ही ब्यावरा जीआरपी और सिटी थाने में इस पूरे मामले की शिकायत भी की गई है। परिजन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस कार्रवाई करेगी और जल्द आरोपियों की ढूंढ़ निकालेगी। (MP news)

ये भी पढ़ें

MP में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, सड़क पर बन गई आग का गोला
Published on:
27 Apr 2026 08:12 pm
Also Read
View All