24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में वारंट लेकर आए पुलिसकर्मी पर टूट पड़े पति-पत्नी, वर्दी फाड़ी और मोबाइल तोड़ा

MP News: वारंट तामीली के लिए गए पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़े, महिला ने लाठी और पति ने लात-घूसों से पीटा, तलवार लाकर धमकाया, भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला।

2 min read
Google source verification
rajgarh

police assault case couple attacks constable during warrant service (AI IMAGE)

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में वारंट तामीली के लिए गए पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के दंड गांव की है, यहां भोजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोर्ट नोटिस तामील कराने के लिए गए थे तभी पति-पत्नी ने उन पर हमला बोल दिया। तलवार दिखाकर धमकाया और कपड़े भी फाड़ दिए, मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। साथ ही महिला ने लाठी और उसके पति ने लात-घूसों से मारपीट की।

पुलिसकर्मी को पति-पत्नी ने पीटा

भोजपुर थाने के प्रधान आरक्षक मांगीलाल लोधा शुक्रवार दोपहर एक साधारण मारपीट के मामले में कोर्ट नोटिस तामील कराने दंड गांव पहुंचे थे। वे अकेले ही संबंधित वारंटी रामबिलास पिता प्रभुलाल तंवर के घर गए थे। जब वो रामबिलास के घर पहुंचे और उन्होंने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे और हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उसे घर के अंदर आने के लिए कहा गया। वो घर के अंदर पहुंचा और खाट पर बैठ गया, इसके बाद अचानक से स्थित बदल गई। वो कुछ कहते इससे पहले दंपती धमकाते हुए कहने लगे आप क्यों आए हो, हमने नहीं करना हस्ताक्षर। आरोपी रामबिलास की पत्नी मेवाबाई आई और झूमाझटकी करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान रामबिलास तंवर तलवार लेकर आया और डराने-धमकाने लगा। आरोपियों ने उनके पास से रखे कोर्ट के समन, वारंट इत्यादि लेकर फाड़ दिए। इसके बाद महिला ने लाठी और उसके पति ने लात-घूंसों से मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया।

जैसे-तैसे जान बचाकर भागा पुलिसकर्मी

बताया गया है अचानक हुई मारपीट की घटना के बाद प्रधान आरक्षक किसी तरह घर से आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा लेकिन गांव के ही चौराहे पर फिर से आरोपियों ने उसे घेरने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। प्रधान आरक्षक भागकर किसी तरह पुलिस थाने लौटा और अपने साथ हुई मारपीट के बारे में साथी पुलिसकर्मियों को बताया।

मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सूचना मिलते ही चार थानों राजगढ़, खिलचीपुर, छापीहेड़ा और भोजपुर की पुलिस उक्त गांव दंड में पहुंची। जहां दंतपी को ढूंढ़ना शुरू किया। वे गांव में ही किसी अन्य के घर छिपे हुए थे। जहां से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भोजपुर थाने ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, मोबाइल छीनने में लूट और तलवार से धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।